Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    क्रिप्टो बाजार में हाहाकार, 65,000 डॉलर पर बिटकॉइन 8 महीने के लो पर; जानें दूसरी क्रिप्टोकरेंसी का हाल

    4 days ago

    Cryptocurrency Market Crash: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में 23 फरवरी को कमजोरी देखने को मिल रही है. दुनिया की सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन एशियाई कारोबार के दौरान 65,000 डॉलर से नीचे फिसल गई. यह करीब आठ महीने का न्यूनतम लेवल है. कॉइनमार्केटकैप के अनुसार शुरुआती ट्रेडिंग में यह गिरावट दर्ज की गई है.

    जानकारों का मानना है कि, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर बनी अनिश्चितता इस बड़ी गिरावट की वजह हो सकती है. जिसने निवेशकों को सतर्क कर दिया है. आइए जानते हैं, बिटकॉइन समेत अन्य क्रिप्टोकरेंसी का हाल...

    बिटकॉइन  की कीमतों पर भारी दबाव

    कॉइनमार्केटकैप के अनुसार 23 फरवरी की सुबह करीब 11:35 बजे बिटकॉइन की कीमत 65,037.51 डॉलर दर्ज की गई है. पिछले 1 घंटे में इसमें 0.47 फीसदी की हल्की बढ़त देखने को मिली. जबकि बीते 24 घंटों में यह 4.29 प्रतिशत टूट गया है.

    आंकड़ों की बात करें तो, इतनी बड़ी गिरावट के बाद बिटकॉइन अपने पिछले 8 महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है. वहीं पिछले 7 दिनों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो बिटकॉइन में 4.84 फीसदी की गिरावट है. बिटकॉइन की कीमतों में आई कमी से निवेशकों के बीच निराशा का माहौल है.

    एथेरियम और टीथर  का हाल

    एथेरियम 1,865.01 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी. पिछले 24 घंटे में यह 5.52 फीसदी टूट गई है. साप्ताहिक आधार पर एथेरियम 4.68 प्रतिशत नीचे फिसल गया है. दूसरी ओर टीथर की कीमत 0.9998 डॉलर है. कीमतों में पिछले 24 घंटे में 0.02 फीसदी और पिछले 7 दिनों में 0.03 प्रतिशत की मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया है. जिससे इसकी स्थिरता बनी हुई है.

    सोलाना और बीएनबी भी फिसले

    सोलाना की कीमत 77.78 डॉलर दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटे में इसमें  8.43 फीसदी की कमजोरी और 7 दिनों में 8.12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज गई है. वहीं बीएनबी 593.58 डॉलर पर ट्रेड कर रही है. आखिरी 24 घंटे में यह 4.14 प्रतिशत टूट गई है. वहीं, पिछले 7 दिनों की बात करें तो इसमें करीब 3 फीसदी की गिरावट है. 

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

    यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में बड़ी तेजी, सोना 3000 और चांदी 13,500 रुपये महंगी; जानिए आज आपके शहर का ताजा रेट

    Click here to Read More
    Previous Article
    Aaj ka Dhanu Rashifal 23 February 2026: धनु राशि अचानक धन लाभ के योग, ऑफिस की पार्टी और घर की सजावट में बीतेगा समय
    Next Article
    Gold-Silver Price Surge: एक झटके में 15200 रुपये बढ़ी चांदी की कीमत, सोने के भाव में भी तेज उछाल; क्या है वजह?

    Related बिजनेस Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment