Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    करीना कपूर का रिश्तेदार है ये एक्टर, इतना करीबी रिलेशन फिर फैमिली फंक्शन्स नहीं आते हैं नजर

    2 days ago

    कपूर फैमिली फिल्म इंडस्ट्री में दशकों से राज कर रही है. पृथ्वीराज कपूर से लेकर करीना कपूर-रणबीर कपूर सारी जेनरेशन ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में दबदबा बनाया. पृथ्वीराज कपूर के बाद कपूर खानदान की कई पीढ़ियां इंडस्ट्री में आईं और शानदार करियर बनाया. इनमें कुछ तो फिल्मी दुनिया में जगह बनाने में कामयाब रहे लेकिन कुछ एक या दो फिल्मों के बाद गुमनाम हो गए. उन्हीं में से एक है ये एक्टर जिनका कपूर खानदान से खास कनेक्शन है.

    ये कोई और नहीं बल्कि जतिन पृथ्वीराज कपूर हैं, जो पृथ्वीराज कपूर की इकलौती बेटी उर्मिला कपूर सियाल के बेटे हैं. हालांकि, जतिन लाइमलाइट से दूर रहते हैं. वो कपूर परिवार के किसी भी फंक्शन में नहीं नजर आते हैं. 

    जतिन पृथ्वीराज कपूर ने शेयर किया वीडियो 
    जतिन सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. वो आए दिन इंस्टाग्राम पर कपूर परिवार से जुड़े किस्से सुनते रहते हैं. हाल ही में अपने उन्होंने अपनी मां उर्मिला कपूर सियाल को लेकर एक भावुक पोस्ट शेयर की. जतिन ने वीडियो में अपनी मां की उस जिंदगी के बारे में बात की जो हमेशा लाइमलाइट से दूर रही. इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के सफर से जुड़े कई अनसुने  किस्से भी साझा किए. 

    पोस्ट को कैप्शन देते हुए जतिन ने लिखा, 'पृथ्वीराज कपूर की इकलौती बेटी उर्मिला, जब…', जिससे कपूर परिवार के फैंस के बीच उत्सुकता और पुरानी यादें दोनों ताजा हो गईं. वीडियो में जतिन ने बताया हिंदी सिनेमा के सबसे मशहूर परिवारों में जन्म लेने के बावजूद उर्मिला कपूर सियाल ने शोहरत और फिल्मों की दुनिया से दूर, सादा और निजी जिंदगी चुनना पसंद किया.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Jatin Prithviraj Kapoor (@jatinprithvirajkapoor)

    माता-पिता की लव स्टोरी पर की बात
    वहीं अपने माता-पिता की लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए जतिन ने बताया कि उनकी मां ने शहर की आलिशान जिंदगी और बॉलीवुड से जुड़े रिश्तों को छोड़कर उनके पिता के साथ जंगलों में रहना स्वीकार किया. उन्होंने बताया कि उनके पिता माइनिंग प्रोफेशन से जुड़े थे और परिवार नागपुर में एक संयुक्त परिवार की तरह रहता था. जतिन के मुताबिक, उनकी जिंदगी बेहद सादा और जमीन से जुड़ी हुई थी, जो कपूर खानदान के ग्लैमर से बिल्कुल अलग थी.

    जतिन  के पिता शम्मी कपूर के खास दोस्त थे
    जतिन ने यह भी बताया कि उनके पिता चरणजीत सियाल की दिग्गज एक्टर शम्मी कपूर से काफी करीबी दोस्ती थी. इससे साफ होता है कि कपूर परिवार के रिश्ते सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं थे, बल्कि निजी जीवन में भी गहरे संबंध बने हुए थे. बता दें, उर्मिला कपूर सियाल के चार बच्चे हुए, जिनमें से केवल जतिन सियाल ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में करियर चुना.

    वहीं, जब भी कपूर खानदान की विरासत की बात होती है, तो पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर, और ऋषि कपूर जैसे बड़े नाम सबसे पहले याद आते हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा की मजबूत नींव रखी. समय के साथ करिश्मा कपूर, करीना कपूर और रणबीर कपूर ने इस विरासत को आगे बढ़ाया.

    जतिन पृथ्वीराज कपूर का फिल्मी सफर 
    लेकिन इसी चमक-दमक के बीच परिवार का एक सदस्य ऐसा भी रहा, जिसने चुपचाप अपनी अलग राह चुनी वो हैं, जतिन सियाल. जतिन पृथ्वीराज कपूर के नाम से जाने जाने वाले जतिन ने अपनी अलग पहचान खासतौर पर टेलीविजन की दुनिया में बनाई.

    उर्मिला सियाल के बेटे और राज, शम्मी व शशि कपूर के भांजे जतिन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी. उन्होंने अपने अंकल शशि कपूर के साथ 1990 की फैंटेसी फिल्म अजूबा में करीब से काम किया, जिसमें अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया जैसे बड़े सितारे नजर आए थे.

    90 के दशक में जतिन ने पर्दे के पीछे काम करने के बाद एक्टिंग की ओर रुख किया. वह तहकीकात, वंश, रिश्ते और सांस जैसे लोकप्रिय टीवी शोज में दिखाई दिए और अपने अभिनय से पहचान बनाई. बाद में उन्होंने ऋषि कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म आ अब लौट चलें से बॉलीवुड में बतौर एक्र डेब्यू किया, जिसमें ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिकाओं में थे.

    Click here to Read More
    Previous Article
    Kohrra 2 Review | पुलिस, Family और एक नयी Murder Mystery | Mona Singh, Varun Sobti की जबरदस्त Performance
    Next Article
    ‘धूम 4’ में नहीं दिखेंगे रणबीर कपूर, फिल्म को लेकर सामने आए नए अपडेट

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment