Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    क्रिकेटर राहुल चाहर ने फैशन डिजाइनर पत्नी से तलाक लिया:बोले- कम उम्र में शादी की, इसके लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ी

    4 days ago

    क्रिकेटर राहुल चाहर ने फैशन डिजाइनर पत्नी ईशानी जौहर से तलाक ले लिया है। उन्होंने शुक्रवार को अपने X अकाउंट पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। राहुल ने लिखा कि कम उम्र में शादी होने से वह खुद को और अपने जीवन की दिशा को पूरी तरह समझ नहीं पाए थे। पिछले 15 महीने अदालतों के चक्कर लगाते हुए बीते। उन्होंने लिखा, सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह मामला मेरे फैसले के साथ समाप्त हुआ, लेकिन इसके लिए मुझे बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। राहुल उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले हैं। उन्होंने 22 साल की उम्र में 9 मार्च, 2022 को ईशानी के साथ गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। अब शादी के करीब 4 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। वहीं, तलाक को लेकर अब तक ईशानी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। राहुल ने लिखा- मैं अपने जीवन में आगे बढ़ रहा हूं राहुल चाहर ने 'X' पर लिखा- मैंने कम उम्र में शादी की थी। उस समय मैं खुद को, अपनी कीमत को और उस जीवन को पूरी तरह नहीं समझ पाया था, जिसे मैं सच में बनाना चाहता था। इसके बाद मेरे जीवन में ऐसे साल आए, जिनकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। पिछले 15 महीने मैं अदालत के चक्कर लगाता रहा। इस दौरान मैंने धैर्य रखना, सहन करना और सच से मिलने वाली ताकत को समझना सीखा। आज मेरे जीवन का वह अध्याय कानूनी तौर पर खत्म हो गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह मामला मेरे फैसले के साथ समाप्त हुआ, जिसकी मुझे भारी कीमत चुकानी पड़ी। मैं इस अध्याय को गुस्से या पछतावे के साथ नहीं, बल्कि साफ सोच के साथ बंद कर रहा हूं। मैंने सीखा है कि कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते। वे हमें जगाने, सिखाने और बदलने के लिए आते हैं। अब मैं पहले से ज्यादा समझदार और आत्म-जागरूक हूं। मैं अपने जीवन में आगे बढ़ रहा हूं, उस भविष्य की ओर, जिसे पाने का मुझे विश्वास है कि मैं हकदार हूं। 2022 में दोनों की शादी हुई थी राहुल चाहर और ईशानी की मुलाकात शादी से 4 साल पहले कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी। यहीं से दोनों की जान-पहचान शुरू हुई। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को कई साल तक डेट किया। फिर 9 मार्च, 2022 को गोवा में राहुल चाहर ने बेंगलुरु की फैशन डिजाइनर ईशानी से शादी की। इस शादी में कई क्रिकेटर, सेलिब्रिटी और दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे। शादी के बाद दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते थे। लेकिन पिछले कुछ महीनों से दोनों की तलाक की खबरें सामने आ रही थीं। क्रिकेटर राहुल और दीपक चाहर चचेरे भाई राहुल चाहर भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के चचेरे और ममेरे भाई हैं। राहुल और दीपक की उम्र में 7 साल का अंतर है। दीपक बड़े हैं। दीपक चाहर के चाचा और उनकी मौसी ने आपस में शादी की है। इसके चलते उनकी मौसी ही उनकी चाची भी बन गईं। इसी वजह से राहुल उनके मौसी और चाचा के बेटे भी लगते हैं। राजस्थान में राहुल चाहर का जन्म हुआ था राहुल चाहर का जन्म 4 अगस्त 1999 को राजस्थान के भरतपुर में हुआ था। वह दाएं हाथ के लेग स्पिनर हैं। राहुल ने 16 साल की उम्र में 2016-17 रणजी ट्रॉफी में राजस्थान के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। एक स्पिनर के रूप में उन्होंने जल्दी ही पहचान बना ली। राहुल ने भारत अंडर-19 और इंडिया ए टीम में जगह बनाई। घरेलू लिस्ट ए और टी20 टूर्नामेंट में वह लगातार राजस्थान के प्रमुख विकेट लेने वालों में शामिल रहे। साल 2025 में उन्होंने काउंटी चैम्पियनशिप के लिए खेलते हुए डेब्यू मैच में 8/51 का रिकॉर्ड प्रदर्शन किया, जो किसी भी गेंदबाज का 166 साल में सर्वश्रेष्ठ डेब्यू रिकॉर्ड था। राहुल ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट से IPL डेब्यू किया राहुल ने 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट से आईपीएल डेब्यू किया। लेकिन 2018 में मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद उन्हें खास पहचान मिली। मुंबई के 2019 और 2020 के खिताबी सीजन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। बाद में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपनी पकड़ मजबूत की। आईपीएल में वह करीब 80 मैचों में 75 विकेट ले चुके हैं और उनकी इकॉनमी लगभग 7.7 रही है। CSK ने इस साल राहुल चाहर को अपनी टीम के साथ जोड़ा है। टीम ने राहुल को 5.20 करोड़ रूपए में खरीदा है। अंतरराष्ट्रीय करियर पर नजर राहुल ने 2019 में टी20 इंटरनेशनल और 2021 में वनडे में भारत के लिए डेब्यू किया। वनडे डेब्यू में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 3/54 का प्रदर्शन किया। अब तक उन्होंने एक वनडे और 6 टी20 मैच खेले हैं। अभी वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। ---------- ये खबर भी पढ़ें 'क्रिकेटर रिंकू ने प्रपोज किया, वरना IAS से होती शादी':प्रिया सरोज बोलीं- आज तक हमारी डेट नहीं हुई; दोनों ने अनकहे किस्से सुनाए इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह और सपा की युवा सांसद प्रिया सरोज एक बार फिर अपनी लव स्टोरी को लेकर सुर्खियों में हैं। रिंकू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों ने अपने रिश्ते की शुरुआत से लेकर शादी तक का सफर हल्के-फुल्के अंदाज में शेयर किया। प्रिया ने कहा-क्रिकेटर रिंकू ने प्रपोज किया, वरना IAS से शादी होती। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read More
    Previous Article
    भारत-पाकिस्तान मैच ने तोड़े डिजिटल व्यूअरशिप रिकॉर्ड:जियोहॉटस्टार पर 16.3 करोड़ यूजर्स ने देखा, ये 2024 वर्ल्ड कप फाइनल से भी ज्यादा
    Next Article
    टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर की कमजोरी ऑफ-स्पिन:13 टीमों में भारत का स्कोरिंग रेट सबसे खराब; सूर्या नंबर-3 पर कर सकते हैं बल्लेबाजी

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment