Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    क्रिकेट की दीवानगी ने इस दिग्गज का तोड़ा घर! पत्नी से तलाक के बाद सदमे में डूब गया था क्रिकेटर

    2 days ago

    Brett Lee Elizabeth Kemp Divorce: क्रिकेट के मैदान पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने अपनी खूंखार गेंदबाजी से बल्लेबाजों में खौफ लंबे समय तक बनाए रखा था. ब्रेट ली के लंबे रनअप, स्मूद एक्शन के साथ तेज रफ्तार उनकी गेंदबाजी को डेडली बनाती थी. दुनिया के किसी भी मैदान पर अगर ब्रेट ली के हाथ में गेंद आती थी, तो वो आग उगलने लगती थी, लेकिन क्रिकेट के मैदान के इस हीरो की पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरी रही. खास तौर से पहली शादी टूटने के बाद तो वो सदमे में डूब गए थे. उनकी लाइफ में ये सब तब हुआ था, जब वो अपने करियर के टॉप पर थे.

    क्यों हुआ था ब्रेट ली का तलाक?

    ब्रेट ली की पहली शादी क्यों टूटी थी, इसको लेकर कई अलग-अलग कहानियां हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक ब्रेट ली की पहली वाइफ एलिजाबेथ की एक रग्बी प्लेयर से अफेयर था, जिसके कारण उनका तलाक हुआ. तलाक के पीछे की वजह चाहे जो भी, लेकिन ये बात सच है कि ब्रेट ली और उनकी वाइफ के बीच क्रिकेट को लेकर ही मतभेद हुआ था, क्योंकि ब्रेट ली ने जब एलिजाबेथ से साल 2006 में शादी की थी तो वो अपने करियर के पीक पर थे.

    ऑस्ट्रेलिया उस दौर में वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करती थी, जिसमें ब्रेट ली की घातक गेंदबाजी भी एक अहम भूमिका में थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंटरनेशनल टूर और मैचों के कारण ब्रेट ली लगातार कई महीनों तक घर से दूर रहते थे, जिस वजह से ब्रेट ली और एलिजाबेथ के रिश्ते में तनाव पैदा हुआ था. ब्रेट ली के लगातार दौरों की वजह से एलिजाबेथ को अपने करियर और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने में काफी मुश्किल हो रही थी. शादी के बाद उनका एक प्यारा सा बच्चा भी हुआ, जिसे पालने में एलिजाबेथ अकेली पड़ गईं थी.

    ब्रेट ली ने साल 2014 में की दूसरी शादी

    ब्रेट ली और उनकी पहली वाइफ एलिजाबेथ से एक बेटा है, जिसका नाम प्रेस्टन है. तलाक के बाद दोनों ने मिलकर अपने बेटे की परवरिश करने का फैसला लिया था. कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया था कि ब्रेट ली का क्रिकेट के प्रति प्यार और एलिजाबेथ को समय नहीं देने के कारण दोनों के बीच वैचारिक मतभेद हुए थे और इसी वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला किया था. तलाक के बाद ब्रेट ली लगभग पांच साल तक सिंगल रहे और साल 2014 में उन्होंने लाना एंडरसन से दूसरी शादी रचाई थी.

    Click here to Read More
    Previous Article
    हार्दिक से लेकर रोहित-विराट तक…सबसे महंगी घड़ी पहनने वाले दुनिया के 5 क्रिकेटरों की लिस्ट देखिए
    Next Article
    IND vs NZ 5th T20I में बुमराह की जमकर धुलाई, कीवी बल्लेबाजों ने 4 ओवर में ठोक दिए 58 रन, विश्वकप से पहले बढ़ी चिंता

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment