Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    कनाडा में पंजाबी सिंगर के घर फायरिंग:दीवार चीर बेडरूम तक पहुंचीं गोलियां; ​​​​​​​आंडा बटाला के नाम से मांगी थी ₹4 करोड़ फिरौती

    2 weeks ago

    कनाडा में पंजाबी सिंगर वीर दविंदर के घर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी है। बदमाशों ने पहले सिंगर से 5 लाख डॉलर, यानी करीब 4 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। पैसे नहीं मिलने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। फोन करने वाले ने अपना नाम आंडा बटाला बताया था। इसके ठीक 19 दिन बाद बदमाशों ने घर पर 7 राउंड फायरिंग की। इनमें से 3 गोलियां कांच की दीवार तोड़ते हुए बेडरूम तक पहुंच गईं। घटना के समय सिंगर और उनका परिवार घर पर मौजूद नहीं था। यह घटना कैलगरी के है-रेडस्टोन कॉमन इलाके में हुई है, जहां पंजाबी मूल के लोगों की बड़ी संख्या में आबादी रहती है। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला पुलिस बोली- धमकियों से डरें नहीं कैलगरी पुलिस ने इस बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त की है और लोगों से अपील की है कि वे इन धमकियों से डरे नहीं। पुलिस का कहना है कि अगर किसी के पास भी फिरौती की कॉल आती है, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। अधिकारियों ने सख्त हिदायत दी है कि फिरौती की मांग करने वालों को किसी भी सूरत में पैसा न दिया जाए, क्योंकि पैसा मिलने पर उनके हौसले और बढ़ जाते हैं। पुलिस फिलहाल 'आंडा बटाला' और उसके गिरोह की तलाश में जुटी है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    हैंडसम होने के कारण नकुल मेहता हुए थे रिजेक्ट:रिजेक्शन का किस्सा शेयर कर एक्टर बोले- बड़े हिंदी डायरेक्टर ने लुक्स के कारण फिल्म से निकाला
    Next Article
    प्रीति जिंटा ने ‘स्नो-गर्ल’ बनाकर ताजा की शिमला की यादें:सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट, लिखा- समय तेजी से निकल रहा

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment