Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    कुलदीप यादव की दुल्हन के साथ विंटेज कार से एंट्री:CM योगी के पैर छुए, अखिलेश ने गले लगाया; रिसेप्शन में गंभीर-धवन, जडेजा भी पहुंचे

    1 week ago

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने शादी के बाद मंगलवार को लखनऊ के फाइव स्टार होटल ‘द सेंट्रम’ में रिसेप्शन पार्टी दी। कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका के साथ ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। कुलदीप ने ब्लैक कलर का प्रिंस सूट तो वंशिका ने क्रीम कलर की साड़ी पहनी। जिस पर रेड स्टोन का वर्क था। जोड़ी बेहद खूबसूरत और शाही लग रही थी। होटल में फूलों की वर्षा के साथ इस जोड़े का जोरदार अभिनंदन किया गया। रिसेप्शन में CM योगी आदित्यनाथ, यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, पूर्व CM अखिलेश यादव, कांग्रेस सांसद और BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला समेत कई सियासी हस्तियां पहुंचीं थीं। कुलदीप ने CM योगी के 2 बार पैर छुए। अखिलेश ने कुलदीप को गले लगाकर दांपत्य जीवन की बधाई दी। रिसेप्शन में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, क्रिकेटर शिखर धवन और रविंद्र जडेजा पत्नी के साथ आए थे। कुलदीप ने 14 मार्च को बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी की थी। उत्तराखंड के मसूरी में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी हुई थी। 1960 की विंटेज रोल्स-रॉयस से शाही अंदाज में एंट्री ली रिसेप्शन में सबसे खास मोमेंट कुलदीप और वंशिका की एंट्री रही। कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका के साथ रोल्स-रॉयस विंटेज कार में सवार होकर होटल द सेंट्रम पहुंचे। 1960 मॉडल की यह कार दिल्ली से मंगवाई गई थी। कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त हैं। कुलदीप यादव का पैतृक घर कानपुर के लाल बंगला इलाके में है, जबकि वंशिका सिंह का परिवार वहां से लगभग तीन किलोमीटर दूर श्याम नगर इलाके में रहता है। वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया से पढ़ाई की है। उनकी मां मां वंदना सिंह ऑस्ट्रेलिया में कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़ी हैं। पिता अवनिंद्र सिंह भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में कानपुर के जोनल कार्यालय में कार्यरत हैं। कुलदीप ने दौड़कर CM योगी के पैर छुए यूपी के CM मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रिसेप्शन में पहुंचे थे। कुलदीप ने अपना संस्कार दिखाते हुए दौड़कर योगी के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया, जबकि वंशिका ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया। CM ने बुके भेंट कर नवदंपती को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। योगी कुलदीप और वंशिका के लिए अलग-अलग गिफ्ट लेकर गए थे। योगी ने वहां एक छोटे से बच्चे के साथ थोड़ी सी मस्ती की, जिसने सभी का मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया। योगी ने बच्चे को एक चॉकलेट दी। अखिलेश ने कुलदीप को गले लगाया, वंशिका ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया CM योगी के जाने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव रिसेप्शन में पहुंचे। कुलदीप यादव जैसे ही पैर छूने के लिए झुके, अखिलेश ने उन्हें पकड़ लिया और गले लगाकर बधाई दी। दुल्हन वंशिका ने अखिलेश के पैर छुए। सपा प्रमुख ने दोनों बुके और गिफ्ट दिए। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी मंच पर पहुंचकर कुलदीप को गले लगाया। क्रिकेट की दुनिया से रविंद्र जडेजा और शिखर धवन इस कार्यक्रम में सपरिवार शामिल हुए। धवन और जडेजा पत्नी के साथ पहुंचे थे। स्टेज पर कुलदी-वंशिका के बीच उनकी जबरदस्त बॉन्डिंग दिखी। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल जैसे क्रिकेट सितारों के शामिल होने से समारोह को चार चांद लग गए। T20 वर्ल्ड कप-2026 जीतने के बाद शादी के बंधन में बंधे कुलदीप हाल ही में T20 वर्ल्ड कप-2026 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। 8 मार्च को भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को मात देकर तीसरी बार ये खिताब जीता था। इस खिताबी जीत के बाद ही कुलदीप शादी के बंधन में बंधे हैं। 14 मार्च को उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में अपनी मंगेतर वंशिका से शादी की। यह शादी 'वेलकमहोटल द सवॉय' में हुई। शादी में मौजूद कई क्रिकेट हस्तियों में चहल भी शामिल थे। रिसेप्शन और शादी की 3 तस्वीरें देखिए… कुलदीप-वंशिका की रिसेप्शन पार्टी के पल-पल के अपडेट्स नीचे लाइव ब्लॉग में पढ़िए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    MCC ने सलमान के रनआउट को सही ठहराया:कहा- आगा को नॉटआउट देने का कोई बेस नहीं था; PAK-BAN दूसरे वनडे में विवाद हुआ था
    Next Article
    अफगान क्रिकेटर्स काबुल एयरस्ट्राइक पर भड़के:नवीन ने कहा- पाकिस्तान और इजराइल में कोई फर्क नहीं; राशिद बोले- हम फिर से उठ खड़े होंगे

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment