Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    कुलदीप-वंशिका की शादी के बाद लौटने लगे क्रिकेटर:3 दिन तक चली पार्टी, बारात में थिरके कैफ-चहल-तिलक; 17 मार्च को लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन

    1 week ago

    कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधकर नई जिंदगी की शुरुआत की। मसूरी स्थित आईटीसी सेवॉय होटल में आयोजित शाही समारोह में दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। शाम को सबसे पहले जयमाला की रस्म हुई। मंच पर पहुंचकर कुलदीप यादव और वंशिका सिंह ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इसके बाद देर रात मंडप में सात फेरों की रस्म पूरी की गई, जिसके साथ ही दोनों वैवाहिक बंधन में बंध गए। इससे पहले कुलदीप यादव गोल्डन शेरवानी पहनकर घोड़े पर सवार होकर बारात के साथ दुल्हन लेने निकले। बारात में मौजूद क्रिकेटर्स ने पिंक और सफेद रंग के साफे बांधे। ढोल-नगाड़ों की धुन पर मेहमानों और खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया। बैंड-बाजे के लिए दिल्ली से छह सदस्यों की ढोल बजाने वाली टीम मसूरी पहुंची थी। होटल में मंडप कोलकाता से मंगाए गए खास फूलों से सजाया गया था, जहां मुख्य विवाह समारोह संपन्न हुआ। शादी से पहले कुलदीप यादव ने वीडियो कॉल के जरिए जगद्गुरु रामभद्राचार्य से आशीर्वाद भी लिया। समारोह में शामिल होने के लिए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री भी करीब 1.50 करोड़ रुपये की कार से होटल पहुंचे। शुक्रवार रात आयोजित संगीत और कॉकटेल समारोह में क्रिकेटर सुरेश रैना, रिंकू सिंह और युजवेंद्र चहल ने दूल्हे के साथ जमकर डांस किया। दिल्ली से आए सूफी सिंगर बिस्मिल ने भी शानदार प्रस्तुति दी। शनिवार सुबह मोहम्मद कैफ भी मसूरी पहुंचे थे। मेहमानों के लिए नाश्ते में कानपुर की खास खस्ता कचौड़ी और दाल के बड़े परोसे गए। अब शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी हैं और रविवार सुबह तक ज्यादातर मेहमान मसूरी से वापस लौट चुके हैं। शादी की PHOTOS… चहल ने लगाई हल्दी, ढोल की थाप पर किया डांस शुक्रवार सुबह 11 बजे से हल्दी की रस्म शुरू हुई, जो दोपहर करीब 2 बजे तक चली। इस दौरान होटल परिसर में जश्न का माहौल बना रहा। हल्दी समारोह में युजवेंद्र चहल सबसे ज्यादा चर्चित रहे। चहल कभी कुलदीप यादव के चेहरे पर हल्दी लगाते दिखे तो कभी ढोल की थाप पर जमकर डांस करते नजर आए। हल्दी की रस्म के बाद कुलदीप यादव और वंशिका सिंह ने भी मेहमानों के साथ डांस किया। हल्दी के बाद मेहमानों के लिए शाही दावत हल्दी समारोह के बाद मेहमानों के लिए होटल में खास लंच का इंतजाम किया गया था। बताया जा रहा है कि इस दावत में एक थाली की कीमत 20 हजार रुपए से ज्यादा थी। शादी के लिए प्लैटिनम और गोल्ड मेन्यू तैयार किए गए हैं, जिनमें वेज और नॉनवेज दोनों तरह के व्यंजन शामिल हैं। मेहमानों के लिए अलग-अलग तरह के प्रीमियम सलाद, सूप, स्नैक्स और मुख्य व्यंजन परोसे जा रहे हैं। बार मेन्यू में भी देश-विदेश के महंगे ब्रांड शामिल किए गए हैं। इसमें 40 हजार रुपए की डॉम पेरिग्नॉन शैम्पेन, 35 हजार रुपए तक की सिंगल माल्ट स्कॉच और कई प्रीमियम वाइन शामिल थे। ये भी पढ़ें- कुलदीप यादव ने अपनी दुल्हन के साथ डांस मूव्स किए:हल्दी में मस्ती करते नजर आए युजवेंद्र चहल; आज शादी में आ सकते हैं रोहित-सूर्या कुलदीप यादव की शादी से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    शतरंज की बिसात पर नॉर्थ-ईस्ट के पहले बादशाह:16 साल के मयंक चक्रवर्ती बने भारत के 94वें चेस ग्रैंडमास्टर, यूट्यूब की मदद से तैयारी की
    Next Article
    ईरान महिला फुटबॉल टीम की 3 और सदस्य लौटेंगी:ऑस्ट्रेलिया में रिफ्यूजी बनकर रहने का फैसला बदला; अब सिर्फ 4 खिलाड़ी सिडनी में रूकीं

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment