Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    कागज भी पूरे, ई-केवाईसी भी हो गई फिर भी नहीं आई किसान निधि की 22वीं किस्त? यहां करें शिकायत

    5 days ago

    PM Kisan Yojana 22nd Instalment:  सरकार देश के किसानों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाती है. जिसका फायदा सीधा किसानों को मिलता है. देश के गरीब जरूरतमंद किसानों के लिए सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना चला रही है. जिसमें सालाना 3 किस्तों के जरिए 6000 रुपये दिए जाते हैं. 13 मार्च को पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी हुई और करोड़ों लोगों को 2 हजार रुपये मिल भी गए. 

    लेकिन कुछ ऐसे किसान भी हैं जिनका पैसा अब तक अटका हुआ है. खास बात यह है कि इनमें कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने समय पर ई-केवाईसी भी पूरी है और फार्मर आईडी भी अपडेट कर दी. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि सब कुछ सही करने के बाद भी खाते में पैसे क्यों नहीं आए. अगर आपके साथ ऐसा हुआ है तो घबराने की जरूरत नहीं है. इस तरह कर सकते हैं शिकायत.

    किस्त अटकने की क्या वजहें हो सकती हैं?

    कई बार छोटी-छोटी गलतियां ही किस्त रुकने की वजह बन जाती हैं. सबसे आम वजह बैंक डिटेल्स में गड़बड़ी होती है. जैसे गलत खाता नंबर या आईएफसी कोड. इसके अलावा अगर आपके बैंक अकाउंट का ई-केवाई पूरा नहीं है. तो भी पैसा अटक सकता है. भू-सत्यापन में दी गई गलत जानकारी भी एक कारण हो सकती है. वहीं अगर आपकी नौकरी लग चुकी है या आप इनकम टैक्स के दायरे में आ गए हैं, तो आप इस योजना के पात्र नहीं रहते. सरकारी नौकरी या ज्यादा पेंशन मिलने की स्थिति में भी किस्त रुक सकती है.

    यह भी पढ़ें: अंडे पर यह बात नहीं लिखी तो मिलेगी सजा, जानें योगी सरकार ने नियमों में क्या किया बदलाव?

    ऐसे करें शिकायत

    अगर ऊपर बताई गई कोई भी समस्या आप पर लागू नहीं होती और फिर भी पैसे नहीं आए हैं, तो अब आपको सीधे शिकायत करनी चाहिए. इसके लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. आप 155261 या 011-24300606 पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकते हैं. इसके अलावा आप pmkisan-ict@gov.in

    पर ईमेल भेजकर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. मेल करते समय अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार नंबर और पूरी समस्या साफ-साफ लिखें, ताकि आपकी शिकायत जल्दी समझी जा सके और समाधान मिल सके. कई बार सिस्टम अपडेट या वेरिफिकेशन में देरी के कारण भी पैसा आने में थोड़ा समय लग सकता है.

    घर बैठे ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

    आप चाहें तो खुद भी घर बैठे अपनी किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. वहां लॉगिन ऑप्शन पर क्लिक करें और अपनी डिटेल्स डालें. लॉगिन करने के बाद Farmer Corner में Beneficiary Status का विकल्प मिलेगा. इस पर क्लिक करके राज्य, जिला और गांव जैसी जानकारी भरें. इसके बाद आपके सामने पूरा स्टेटस आ जाएगा. इसमें साफ दिख जाएगा कि आपकी किस्त कब तक आएगी या क्यों रुकी हुई है. इससे आपको स्थिति समझने में आसानी होगी.

    यह भी पढ़ें:इंफ्रारेड कुकटॉप खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान

    Click here to Read More
    Previous Article
    AC सर्विस करवाने से पहले ये 3 चीजें चेक कराना है जरूरी, तभी मिल पाएगी अच्छी कूलिंग
    Next Article
    इंफ्रारेड कुकटॉप खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment