Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    'किंग' में धांसू एक्शन के बाद रोमांटिक अंदाज में लौटेंगे शाहरुख खान, बड़े बजट की क्लासिक स्टोरी पर है नजर

    4 days ago

    बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान को बिग स्क्रीन पर देखने के लिए हर फैन बेसब्री से इंतजार करता है. उनकी आगामी फिल्म 'किंग' को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड थे. ये एक हाई ऑक्टेन फिल्म है. हालांकि फैंस अब शाहरुख को दोबारा से रोमांटिक अंदाज में देखने के लिए बेकरार हैं. अब लगता है कि फैंस का ये सपना भी पूरा होने वाला है. आइये बताते हैं कैसे?

    एक्शन के बाद रोमांस की बारी
    खबरें हैं कि फिल्म 'किंग' के बाद शाहरुख खान एक बार फिर से अपने रोमांटिक अंदाज में वापसी करने वाले हैं. पिंकविला की खबरों की मानें तो शाहरुख खान को हाल ही में एक रोमांटिक फिल्म के लिए एप्रोच किया गया है. पिंकविला से बातचीत में एक सूत्र ने खुलासा किया है कि, 'ये उनके पुराने किरदारों की तरह नहीं होगा. ये एक उम्र के हिसाब से मच्योर प्यार की कहानी होगी, जिसमें इमोशनल डेप्थ के साथ ड्रामा भी होगा.'

    शाहरुख भी हैं एक्साइटेड
    आगे सोर्स ने कहा कि, 'ये फिल्म उन्हें रोमांस की मिसाल के रूप में दिखाएगी. शाहरुख खान खुद भी इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं.' वहीं सोर्स ने ये भी बताया कि एक फिल्म का निर्देशन खुद फराह खान करने वाली हैं. फिल्म को लेकर जो भी आधिकारिक अनाउंसमेंट्स होंगे वो जून तक कर दिए जाएंगे. इतना ही नहीं सोर्स ने ये भी बताया कि शाहरुख और भी कई प्रोजेक्ट्स के सिलसिले में इंडस्ट्री से जुड़े बड़े नामों से मुलाकात कर रहे हैं.

    कब शुरू होगी शूटिंग?
    शाहरुख से जुड़े इस सोर्स ने ये भी बताया कि 'लगातार एक्शन फिल्मों के बाद शाहरुख अब फिजिकली डिमांडिंग रोल्स से थोड़ा दूर भाग रहे हैं, पिछले कुछ सालों से माइनर इंजरीज के बाद अब वो मेडिकल एडवाइस को फॉलो कर रहे हैं. ये रोमांटिक ड्रामा बिलकुल सही समय पर उनके पास आई है. शाहरुख खान इस फिल्म की शूटिंग जनवरी या फरवरी 2027 से शुरू करने वाले हैं.'

    बता दें कि शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' एक हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्म है. जिसमें उनके साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी. इसके अलावा इस फिल्म में कई सारे सेलेब्स भी कैमियो करते नजर आएंगे. फिल्म इस साल के अंत में यानी दिसंबर 2026 को क्रिसमसके समय रिलीज होने वाली है. शाहरुख के सभी फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. 

    Click here to Read More
    Previous Article
    आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
    Next Article
    जब नसीरुद्दीन शाह पर आया रत्ना पाठक का दिल, जानिए कहां से शुरू हुई थी ये लव स्टोरी

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment