Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    June 2026 Theatre Release List: जून में थिएटर में आएगी नई फिल्में की सुनामी, रिलीज होंगी 'टॉक्सिक' से 'कॉकटेल' तक, चेक करें पूरी लिस्ट

    1 week ago

    हर महीने बॉलीवुड से लेकर साउथ की  अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं जो आपको फुल एंटरटेन करती हैं. वहीं जूनके महीने में भी थिएटर्स में कई नई फिल्में धमाका करने आ रही है. इनमें पैन इंडिया सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म टॉक्सिक से शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 तक शामिल है. चलिए यहां जान लेते हैं कि जून में कौन सी फिल्म कब रिलीज हो रही है.

    जून में कौन सी फिल्में सिनेमाघरों में हो रही हैं रिलीज?
    बता दें कि फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट पर जून-जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिलमों की पूरी लिस्ट जारी की है. जिसके मुताबिक दोनों महीने नई फिल्मों से पूरी तरह पैक रहने वाले हैं.

    टॉक्सिक
    यश स्टारर टॉक्सिक साल की मच अवेटेड फिल्म है. ये मूवी पहले 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन मिडिल ईस्ट में टेंशन का हवाला देते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी थी. अब ये 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिलम में यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और तारा सुतारिया समेत कई स्टार्स नजर आएंगे.

    है जवानी तो इश्क होना है
    इस फिल्म को डेविड धवन ने निर्देशित किया और इसमें वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएंगे. ये फिल्म सिनेमाघरों में 12 जून को दस्तक देगी. पहले ये 5 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन टॉक्सिक से क्लैश के चलते इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी गई.


    मैं वापिस आउंगा
    ‘मैं वापस आऊंगा’ में इम्तियाज़ अली और दिलजीत दोसांझ अपनी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म अमर सिंह चमकीला (2024) के बाद एक बार फिर साथ आ रहे हैं. इस फ़िल्म में एक नई जोड़ी आमने-सामने नज़र आएगी, जिसमें शरवरी वाघ (जिन्हें पिछली बार मुंज्या 2024 में देखा गया था) और वेदांग रैना (जिन्होंने 2024 की एक्शन थ्रिलर फ़िल्म जिगरा में आलिया भट्ट के भाई का किरदार निभाया था) शामिल हैं. ये फिल्म 12 जून को रिलीज होगी और वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है से क्लैश करेगी

    कॉकेटल 2
    होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित रोमांटिक ड्रामा सीक्वल 'कॉकटेल 2' 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगे. इस अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक व टीज़र 18 मार्च, 2026 के आस-पास आधिकारिक तौर पर जारी किया जाएगा.

    वेलकम टू द जंगल
    हिंदी कॉमेडी फ़िल्म 'वेलकम टू द जंगल' ('वेलकम 3') 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. अहमद खान द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार के लीड रोल वाली इस फिल्म में कलाकारों की एक बड़ी टोली वाली यह फ़िल्म 'वेलकम' फ़्रैंचाइज़ी की अगली कड़ी है.

    Click here to Read More
    Previous Article
    'किसान बहुरिया' में खेती-किसानी करती नजर आएंगी भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह, जानें- कब और कहां देख सकेंगे फिल्म
    Next Article
    Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment