Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    जॉन अब्राहम को क्लीन शेव देखकर फैंस को लगा झटका, बोले- 'ये क्या हाल हो गया है'

    3 days ago

    बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम अपना एक्टिंग के साथ फिटनेस से हमेशा से फैंस का दिल जीतते आए हैं. उनकी फिटनेस के लोग दीवाने हैं. इस बार जॉन ने अपनी बॉडी से नहीं बल्कि लुक से फैंस को इंप्रेस किया है. उनका नया लुक सामने आया है जिसे देखकर हर कोई चौंक गया है. फैंस को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि ये जॉन हैं. जॉन का क्लीन शेव लुक सामने आया है वहीं कुछ लोग उन्हें ऐसे देखकर पूछ रहे हैं कि उनकी तबीयत ठीक है या नहीं. वहीं कुछ उनके सपोर्ट में उतरे हैं.

    जॉन की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें वो अपनी टीम के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. जैसे ही ये फोटोज सामने आई हैं हर किसी का ध्यान उनके लुक की तरफ चला गया है.

    वायरल हुई फोटोज

    वायरल हो रही फोटोज में जॉन क्लीन शेव नजर आ रहे हैं. उन्होंने कैजुएल ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई है. टीम के साथ फोटो में वो स्माइल करते नजर आ रहे हैं. उनके क्लीन शेव फेस के साथ सॉन्ट एंड पेपर हेयर लुक देखने को मिल रहा है. इस फोटो को देखकर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- ये तो पूरा ट्रांसफॉर्मेशन है. दूसरे ने लिखा- ये क्या हो गया है जॉन को. एक ने लिखा- वो बीमार लग रहे हैं. एक ने लिखा- ऐसा लगता है कि उन्होंने वजन कम किया है और वजन कम होने की वजह से उसका चेहरा पतला लग रहा है और झुर्रियां ज्यादा दिख रही हैं.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by SONI🦩 (@johnabraham_paglu)

    वर्कफ्रंट की बात करें तो जॉन आखिरी बार फिल्म तरहान में नजर आए थे. ये फिल्म बीते साल रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उनके साथ मानुषी छिल्लर अहम किरदार निभाती नजर आईं थीं. उन्होंने हाल ही में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में अपनी आने वाली डॉक्यूमेंट्री का टीजर रिवील किया है. इसके अलावा जॉन ने अपने अगले प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट नहीं की है.

    ये भी पढ़ें: Border 2 Box Office Day 7: 'बॉर्डर 2' की नहीं थम रही रफ्तार, 7वें दिन भी खूब छाप रही नोट, जानें- 1 बजे तक का कलेक्शन

    Click here to Read More
    Previous Article
    बॉर्डर 2 की सक्सेस से खुश सनी देओल, फैंस का शुक्रियाअदा करते हुए बोले- आवाज कहां तक गई, आपके दिलों तक
    Next Article
    Border 2 Box Office Day 7: 'बॉर्डर 2' की नहीं थम रही रफ्तार, 7वें दिन भी खूब छाप रही नोट, जानें- 3 बजे तक का कलेक्शन

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment