Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Israel US Iran War: ईरान के हमले में मारे गए 4 अमेरिकी जवानों की तस्वीरें जारी, एक महिला सैनिक भी शामिल, 2 की पहचान बाकी

    3 days ago

    अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने आज ईरान युद्ध में मारे गए 4 अमेरिकी सैनिकों की पहचान बताई है. साथ ही उनकी तस्वीरें भी जारी कर दी गई हैं. ये सैनिक कुवैत के पोर्ट शुआइबा में एक कमांड सेंटर पर ईरानी ड्रोन हमले में शहीद हुए थे. हमले में कुल 6 सैनिक मारे गए थे, लेकिन अभी 2 की पहचान नहीं हो पाई है.

    103वीं सस्टेनमेंट कमांड यूनिट में तैनात थे जवान

    पेंटागन ने बताया कि ये चारों सैनिक आयोवा राज्य के रहने वाले थे और आर्मी रिजर्व की 103वीं सस्टेनमेंट कमांड यूनिट में तैनात थे. ये यूनिट सैनिकों को खाना, पानी, ईंधन, गोला-बारूद और ट्रांसपोर्ट जैसी जरूरी सप्लाई मुहैया कराती है. हमला रविवार को हुआ और आज पेंटागन ने इनकी डिटेल्स सार्वजनिक कीं. इनमें:

    • कैप्टन कोडी खोर्क, उम्र 35 साल, आयोवा
    • सार्जेंट फर्स्ट क्लास नोआ टिटजेंस, उम्र 42 साल, आयोवा
    • सार्जेंट फर्स्ट क्लास निकोल अमोर, उम्र 39 साल, आयोवा
    • सार्जेंट डेक्लान कोडी, उम्र 20 साल, आयोवा

    चारों जवान एक ही यूनिट के थे और उन्होंने देश की सेवा में अपनी जान गंवाई. पेंटागन ने इनकी फोटोज जारी की हैं, जिनमें वे अपनी वर्दी में दिख रहे हैं.

    जंग में और भी मौतें हो सकती हैं: ट्रंप

    आर्मी सेक्रेटरी डेनियल ड्रिस्कॉल ने इस घटना पर कहा, 'इन सभी बहादुर पुरुषों और महिलाओं ने अपने देश की रक्षा के लिए खुद आगे आकर काम किया. उनकी कुर्बानी को हम कभी नहीं भूलेंगे.' राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी टिप्पणी करते हुए कहा कि दुख की बात है कि इस युद्ध के खत्म होने से पहले और भी मौतें हो सकती हैं. ऐसा ही होता है.

    अमेरिका जानबूझकर लड़ाई भड़का रहा: ईरान

    ईरान की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है. ईरान का कहना है कि अमेरिका जानबूझकर दुनिया में लड़ाई भड़का रहा है ताकि भारत, चीन और रूस जैसी उभरती ताकतें आगे न बढ़ सकें. ईरान के सुप्रीम लीडर के स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि अमेरिका का असली टारगेट ईरान नहीं है, बल्कि आगे दूसरे देश भी इसके शिकार हो सकते हैं. फिर भी ईरान ने संकेत दिया है कि सम्मानजनक शर्तों पर बातचीत के लिए तैयार है.

    Click here to Read More
    Previous Article
    अमेरिकी राष्ट्रपति की 'तीसरी लहर' क्या है? व्हाइट हाउस ने क्यों कहा ईरान का सबकुछ तबाह हुआ, आखिर क्या बड़ा करेंगे ट्रंप
    Next Article
    'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार

    Related विश्व Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment