Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    इंस्टाग्राम पर रील पर रील डाल रहे फिर भी नहीं बढ़ रहे फॉलोअर्स, करें ये काम

    5 days ago

    Instagram Followers Increasing Tips: आज इंस्टाग्राम सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि पहचान और कमाई का बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है. लाखों लोग रोज़ रील्स बना रहे हैं, ट्रेंड फॉलो कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि उनका कंटेंट वायरल होगा. लेकिन हकीकत यह है कि कई क्रिएटर्स हर दिन पोस्ट करने के बावजूद न तो अच्छी रीच पा रहे हैं और न ही फॉलोअर्स बढ़ा पा रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है.

    क्या सच में समस्या कंटेंट में है या फिर कहीं और. कई बार रील्स अच्छी होने के बाद भी ग्रोथ इसलिए रुक जाती है. क्योंकि अकाउंट की कुछ जरूरी सेटिंग्स सही नहीं होतीं. 2026 के नए एल्गोरिदम में इंस्टाग्राम अब AI के जरिए यह तय करता है कि किस प्रोफाइल को कितना पुश देना है. यही वजह है कि कुछ जरूरी सेटिंग्स को सही करना अब पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है. जान लें टिप्स.

    अकाउंट स्टेटस जरूर चेक करें

    बहुत से लोग रोज़ कंटेंट डालते रहते हैं. लेकिन यह कभी चेक नहीं करते कि उनका अकाउंट एक्सप्लोर और रील्स फीड के लिए एलिजिबल भी है या नहीं. इंस्टाग्राम का अकाउंट स्टेटस फीचर साफ दिखा देता है कि आपका कोई पोस्ट गाइडलाइंस के खिलाफ तो नहीं गया. इसके लिए प्रोफाइल में जाकर सेटिंग्स. फिर अकाउंट और उसके बाद अकाउंट स्टेटस पर जाएं. अगर यहां कोई वार्निंग या लिमिटेशन दिखे. तो समझ जाइए कि आपकी रीच दबाई जा रही है. ऐसी स्थिति में उस कंटेंट को हटाना या अपील करना जरूरी हो जाता है. जब तक अकाउंट क्लीन नहीं होगा. तब तक नई रील्स पर भी पूरा पुश नहीं मिलेगा चाहे कंटेंट कितना भी अच्छा क्यों न हो.

    हमेशा ओरिजनल कंटेट ही बनाए

    इंस्टाग्राम अब तेजी से ओरिजनल क्रिएटर्स की तरफ झुक रहा है. बार-बार दूसरों के वीडियो उठाकर पोस्ट करना, बिना कुछ नया जोड़े, अब नुकसान का सौदा बन चुका है. प्लेटफॉर्म का AI सिस्टम यह पहचान लेता है कि कंटेंट नया है या कॉपी. अगर आपकी प्रोफाइल पर ज्यादातर रीपोस्ट या मामूली एडिट वाले वीडियो हैं. तो रीच अपने आप कम हो जाती है. इसलिए रील बनाते समय अपनी आवाज, अपनी स्टोरी और अपना एंगल जोड़ना बेहद जरूरी है. कैप्शन भी खुद लिखें, सिर्फ वायरल लाइनों को कॉपी न करें. जब इंस्टाग्राम को लगेगा कि आप नया बना रहे हैं. तभी एल्गोरिदम आपको नए लोगों तक पहुंचाने में दिलचस्पी दिखाएगा.

    रील्स टेंपलेट डाटा ऑन रखें

    इंस्टाग्राम अब यह भी ट्रैक करता है कि आप ट्रेंड्स को कैसे इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके लिए प्लेटफॉर्म में एक सेटिंग दी गई है जिससे उसे यह समझने में मदद मिलती है कि आप कौन-से टेम्पलेट्स, म्यूजिक और रील फॉर्मेट यूज कर रहे हैं. इसे सेटिंग्स, फिर प्राइवेसी, उसके बाद रील्स एंड रीमिक्स में जाकर रील टेंपलेट डाटा यूसेज ऑन करें की सेटिंग में देखा जा सकता है. जब यह ऑप्शन ऑन रहता है. तो इंस्टाग्राम को यह हिंट मिलता है कि आप प्लेटफॉर्म के एक्टिव और ट्रेंड-फ्रेंडली क्रिएटर हैं. ऐसे अकाउंट्स को अक्सर टेस्ट रीच और नई ऑडियंस तक दिखाने का मौका ज्यादा मिलता है. जिससे फॉलोअर्स बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाती है.

    यह भी पढ़ें: भारत में कैसे बनती है हेल्थ आईडी आभा, क्या विदेशों में इलाज में भी यह आएगा काम?

    Click here to Read More
    Previous Article
    आपके नाम से कितने SIM एक्टिव हैं? तुरंत करें चेक, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
    Next Article
    स्कैम कॉल आए तो सबसे पहले करें यह काम, वरना छिन जाएगी जिंदगीभर की कमाई

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment