Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    इस रूट से जा रहे हैं तो जाएं सावधान, 17 से 22 मार्च तक कई ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

    1 week ago

    Railways Train Cancelled News: देश में रोजाना करोड़ों लोग ट्रेन के जरिए एक शहर से दूसरे शहर तक सफर करते हैं. ऐसे में रेलवे से जुड़ी छोटी सी भी अपडेट यात्रियों के लिए काफी जरूरी हो जाती है. अगर आप भी आने वाले दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं. तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. रेलवे प्रशासन कुछ जरूरी कामों और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव करने का फैसला लिया है. 

    इसके तहत कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया गया है. कुछ को आंशिक रूप से चलाया जाएगा. जबकि कुछ ट्रेनों के रूट और समय में भी बदलाव किया गया है.7 मार्च से 22 मार्च 2026 के बीच अलग अलग दिनों में यह ट्रेनें कैंसिल रहेंगी. ऐसे में सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लेना बेहतर रहेगा. जिससे बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

    इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल

    • ट्रेन नंबर 68077/68078 आद्रा–वाड़ा–आद्रा MEMU 17 मार्च, 19 मार्च, 20 मार्च और 22 मार्च 2026 को पूरी तरह रद्द रहेगी.
    • ट्रेन नंबर 68090/68089 आद्रा–मिदनापुर–आद्रा MEMU 17 मार्च, 20 मार्च और 22 मार्च 2026 को रद्द रहेगी.
    • ट्रेन नंबर 68079/68080 भोजूडीह–चंद्रपुरा–भोजूडीह MEMU 17 मार्च, 20 मार्च और 22 मार्च 2026 को नहीं चलेगी.

    इन ट्रेनों को किया गया डायवर्ट

    रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव करने के साथ कुछ ट्रेनों के रूट में भी परिवर्तन किया है. ऐसे में जिन यात्रियों ने इन ट्रेनों से सफर की योजना बनाई है, उन्हें थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. रूट बदलने की वजह से कुछ स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव प्रभावित हो सकता है या समय में भी हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. इसलिए यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर चेक कर लेना बेहतर रहेगा.

    • ट्रेन नंबर 68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बराभूम MEMU पैसेंजर 16 मार्च 2026 को अपने पूरे रूट पर नहीं चलेगी. यह ट्रेन केवल आद्रा स्टेशन तक ही संचालित होगी और वहीं से वापस रवाना हो जाएगी. यानी इस दिन आद्रा से आसनसोल के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी.
    • ट्रेन नंबर 18601 टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस 18 मार्च 2026 को डायवर्ट रूट से चलाई जाएगी. यह ट्रेन अपने सामान्य मार्ग सीनी–पुरुलिया–कुश्तौर–मुरी की जगह सीनी–गोडबर–मुरी के रास्ते चलेगी. रूट बदलने की वजह से कुछ स्टेशनों पर इसका ठहराव प्रभावित हो सकता है.

    यह भी पढ़ें: जिनके पास पहले से है LPG कनेक्शन, PNG लेने के बाद क्या उन्हें भी सरेंडर करना पड़ेगा सिलेंडर? क्या है नया नियम

    देरी से चलेंगी यह ट्रेनें

    रेलवे की ओर से कुछ ट्रेनों की टाइमिंग में भी टेंपररी बदलाव किया गया है. यानी आने वाले कुछ दिनों में यह ट्रेनें अपने तय समय से थोड़ी देर से चलेंगी. ऐसे में जिन यात्रियों ने इन ट्रेनों में सफर की योजना बनाई है, उन्हें स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन का अपडेट जरूर चेक कर लेना चाहिए. जानकारी के मुताबिक ट्रेन नंबर 63591 बोकारो स्टील सिटी–आसनसोल MEMU पैसेंजर 16 मार्च से 20 मार्च 2026 तक बोकारो स्टील सिटी से अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से रवाना होगी. 

    वहीं ट्रेन नंबर 18020 धनबाद–झाड़ग्राम MEMU एक्सप्रेस भी 16 मार्च, 18 मार्च, 19 मार्च और 22 मार्च 2026 को धनबाद से लगभग एक घंटे देर से चलेगी. रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले ट्रेन की ताजा जानकारी जरूर देख लें, ताकि सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.

    यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल का बनवाना है वोटर आईडी कार्ड, जानें कौन सा फॉर्म भरना होगा जरूरी?

    Click here to Read More
    Previous Article
    घर में एल्युमिनियम के बर्तन हैं तो क्या इंफ्रारेड कुकटॉप लेना सही रहेगा? जान लें काम की बात
    Next Article
    Price Rise : এপ্রিলেই দাম বাড়ূবে গাড়ি, টিভি, এসি, ফ্রিজের ? ইরান-ইজরায়েল যুদ্ধের প্রভাব, এখন কমে পাবেন ?

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment