Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    IPL करियर की पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले 10 बल्लेबाज, लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी समेत 4 भारतीय

    5 days ago

    IPL Cricketers First Ball Six Career: इंडियन प्रीमियर लीग रोमांच का दूसरा नाम है. कभी कोई टीम 250 बना देती है तो किसी के लिए 70-80 रन बना पाना भी मुश्किल प्रतीत होता है. टी20 क्रिकेट है ही अनिश्चितताओं का खेल. इस लीग में 30 गेंदों में भी शतक लग चुका है, जो 2013 में क्रिस गेल ने लगाया था. ऐसे कितने ही फैक्ट मिल जाएंगे, जो नामुमकिन प्रतीत होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईपीएल में ऐसे खिलाड़ी भी रहे हैं, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर छक्का लगा दिया था.

    IPL करियर की पहली गेंद पर छक्का

    रॉब क्वीनी- ऑस्ट्रेलिया के रॉब क्वीनी ने साल 2009 में अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया था. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए ऐसा किया था.

    केवोन कूपर- वेस्टइंडीज के लिए खेल चुके केवोन कूपर ने भी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए अपने आईपीएल करियर की पहली गेंद पर छक्का लगाया था. उन्होंने जेम्स फॉकनर की गेंद पर छक्का लगाया था.

    आंद्रे रसेल- आंद्रे रसेल ने 2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हुए RCB के खिलाफ मैच में अपने करियर की पहली गेंद पर छक्का लगाया था.

    वैभव सूर्यवंशी- वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में सीनियर गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को सिक्स लगाकर अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी. वो ऐसा करने वाले आईपीएल इतिहास के सबसे युवा प्लेयर हैं.

    कार्लोस ब्रेथवेट- लिस्ट में वेस्टइंडीज के एक और बल्लेबाज कार्लोस ब्रेथवेट ने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए खेलते हुए 2016 में अपनी पहली गेंद पर सिक्स लगा दिया था.

    अनिकेत चौधरी- अनिकेत चौधरी का आईपीएल करियर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. उन्होंने 2017 सीजन में RCB के लिए खेलते हुए अपने करियर की पहली गेंद को बाउंड्री के पार भेज दिया था.

    जावोन सियर्लस- जावोन सियर्लस ने अपने आईपीएल करियर में सिर्फ 4 मैच खेले. उन्होंने 2018 में पंजाब किंग्स के खिलाफ पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया था.

    महीश तीक्षणा- श्रीलंकाई स्पिनर ने 2022 में RCB के खिलाफ अपना डेब्यू किया था और हर्षल पटेल का सामना करते हुए करियर की पहली गेंद पर छक्का लगाया.

    सिद्धेश लाड- मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके सिद्धेश लाड अपने IPL करियर में केवल एक मैच खेले. 2019 में पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने पहली गेंद पर सिक्स लगाया था.

    समीर रिजवी- समीर रिजवी ने IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया और पहली ही गेंद पर राशिद खान को सिक्स जड़ दिया था.

    Click here to Read More
    Previous Article
    IPL 2026 से पहले CSK में शामिल हुआ इंग्लैंड का दिग्गज; चेन्नई के फैसले से हर कोई होगा हैरान
    Next Article
    CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment