Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    IPL 2026 के पहले मैच में RCB को लगा बड़ा झटका, ये दिग्गज गेंदबाज हुआ बाहर; कोच ने किया कंफर्म

    4 days ago

    IPL 2026 Big Blow For RCB: आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च, शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. लेकिन इस मैच से पहले बेंगलुरु को बड़ा झटका जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) के रूप में लगा. बेंगलुरु के हेड कोच एंडी फ्लावर ने प्री मैच प्रैस कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज हेजलवुड को लेकर बात की. 

    हेजलवुड को लेकर क्या बोले एंडी फ्लावर?

    एंडी फ्लावर ने बताया कि हेजलवुड कल के मैच के लिए तैयार नहीं हैं. हम उनकी फिटनेस की करीब से निगरानी कर रहे हैं. इसके साथ हम आईपीएल में उनके पहले मैच की तरफ उत्साह से देख रहे हैं. 

    बताते चलें कि हेजलवुड के बगैर टीम का बॉलिंग अटैक काफी कमजोर नजर आ सकता है. हेजलवुड टीम के मुख्य तेज गेंदबाजों में से एक हैं. उन्होंने पिछले सीजन टीम को खिताब जिताने में अहम योगदान दिया था. 

    ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने पिछले सीजन शानदार गेंदबाजी करते हुए 12 मैचों की 12 पारियों में 17.54 की औसत से 22 विकेट अपने खाते में डाले थे, जिसमें उनका बेस्ट 4/33 का रहा था. आरसीबी पेसर की इकॉनमी 8.77 की रही थी. वह सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में तीसरे पायदान पर मौजूद रहे थे. 

    कोहली की प्रैक्टिस देखना पसंद 

    कोच एंडी फ्लॉवर ने बताया कि सचिन तेंदुलकर के जैसे उन्हें विराट कोहली की प्रैक्टिस देखना काफी पसंद है. उन्होंने कहा, "जब मैं खेलता था, तो मैं सचिन तेंदुलकर का अभ्यास देखा करता था. अब विराट कोहली के साथ बिल्कुल वैसा ही है. मुझे अपने-अपने आर्ट के मास्टरों को काम करते देखना बहुत अच्छा लगता है."

    कोच ने आगे कहा, "विराट अपने गेम के टॉप पर दिखते हैं. वह बहुत फिट, बहुत पतले और बहुत भूखे दिखते हैं. ट्रेनिंग के दौरान उन्हें गेंद को सही समय पर हिट करते और मारते हुए देखकर मुझे लगता है कि वह अपने चरम पर हैं."

     

    यह भी पढ़ें: IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल

    Click here to Read More
    Previous Article
    IPL 2026 के पहले मैच के लिए कर्नाटक सरकार ने कसी कमर, सुरक्षा के लिए हुए खास इंतजाम 
    Next Article
    Guinness Book ने भी माना किंग कोहली का लोहा, IPL 2026 से पहले रिकॉर्ड शेयर कर उड़ाई सबकी नींद

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment