Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Instagram से कमाई के क्या है नियम? जानिए रील पर 10 हजार व्यूज पर कितने पैसे मिलते हैं

    1 week ago

    Instagram: आज के समय में Instagram सिर्फ फोटो और वीडियो शेयर करने का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है बल्कि यह लाखों युवाओं के लिए कमाई का जरिया भी बन चुका है. खासतौर पर Reels ने क्रिएटर्स को तेजी से पहचान और पैसा दोनों दिलाया है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि Instagram से कमाई करने के नियम क्या हैं और 10 हजार व्यूज पर आखिर कितने पैसे मिलते हैं?

    Instagram से कमाई के लिए जरूरी नियम

    Instagram पर कमाई करने के लिए सबसे पहले आपको Meta की पॉलिसी और मोनेटाइजेशन गाइडलाइंस को फॉलो करना होता है. आपका अकाउंट प्रोफेशनल होना चाहिए यानी Creator या Business Account. कंटेंट ओरिजिनल होना जरूरी है, कॉपी या री-अपलोड किए गए वीडियो पर कमाई नहीं होती. इसके अलावा आपकी प्रोफाइल पर Community Guidelines का कोई उल्लंघन नहीं होना चाहिए. उम्र कम से कम 18 साल और अकाउंट पब्लिक होना भी जरूरी शर्तों में शामिल है.

    क्या Instagram सीधे Reels पर पैसे देता है?

    यहां एक जरूरी बात समझना जरूरी है. Instagram हर देश में और हर क्रिएटर को सीधे Reels के व्यूज पर पैसे नहीं देता. पहले Meta का Reels Bonus Program चलता था जिसमें चुनिंदा क्रिएटर्स को व्यूज के हिसाब से पैसे मिलते थे. फिलहाल भारत में ज्यादातर क्रिएटर्स की कमाई ब्रांड डील, स्पॉन्सरशिप और एफिलिएट मार्केटिंग से होती है न कि सीधे Instagram की तरफ से.

    10 हजार व्यूज पर कितने पैसे मिलते हैं?

    अगर बात सीधे Instagram Bonus की करें तो 10 हजार व्यूज पर कमाई बहुत ज्यादा नहीं होती. अलग-अलग रिपोर्ट्स और क्रिएटर्स के अनुभव के अनुसार, 10 हजार व्यूज पर लगभग 20 से 100 रुपये तक मिल सकते हैं वो भी तब जब आपका अकाउंट किसी एक्टिव बोनस प्रोग्राम में शामिल हो. वहीं अगर आपकी रील पर अच्छा एंगेजमेंट है और आपकी niche मजबूत है तो ब्रांड डील के जरिए 10 हजार व्यूज से कहीं ज्यादा कमाई हो सकती है.

    ब्रांड डील से होती है असली कमाई

    असल पैसा Instagram पर ब्रांड प्रमोशन से आता है. अगर आपके 10 से 50 हजार फॉलोअर्स हैं और आपकी रील्स पर अच्छा व्यू और लाइक मिलते हैं तो ब्रांड आपको एक पोस्ट या रील के लिए 2 हजार से 10 हजार रुपये तक दे सकते हैं. बड़े क्रिएटर्स के लिए यह रकम लाखों तक भी पहुंच जाती है.

    Instagram से कमाई बढ़ाने के स्मार्ट टिप्स

    अगर आप Instagram से कमाई करना चाहते हैं तो किसी एक niche पर फोकस करें, जैसे टेक, फाइनेंस, फैशन या एजुकेशन. रील्स में ट्रेंडिंग ऑडियो, सही हैशटैग और रेगुलर पोस्टिंग बहुत जरूरी है. साथ ही ऑडियंस से जुड़ाव बढ़ाएं क्योंकि ज्यादा एंगेजमेंट ही ज्यादा कमाई की चाबी है.

    यह भी पढ़ें:

    फ्रॉड कॉल-SMS की अब खैर नहीं! सरकार ले आई नया फीचर, एक क्लिक में करें शिकायत

    Click here to Read More
    Previous Article
    घर में पड़ी है पुरानी टैबलेट? इस तरह करेंगे यूज तो पैसे भी बचेंगे, काम भी आएगी
    Next Article
    Tech Explained: ऐप्पल और सैमसंग जैसी कंपनियां सिलिकॉन-कार्बन बैटरी यूज क्यों नहीं कर रहीं? जानें क्या हैं चिंताएं

    Related टेक्नोलॉजी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment