Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    IND vs USA Live Score: बड़ी मुश्किल में टीम इंडिया, 80 रन से पहले गिरा छठा विकेट; हार्दिक पांड्या हुए आउट

    1 day ago

    आज से 2026 टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो गया है. टूर्नामेंट के पहले दोनों मैच रोमांचक रहे. अब आज का तीसरा मैच भारत और अमेरिका यानी यूएसए के बीच है. यूएसए की टीम में भारतीय मूल के खिलाड़ियों की भरमार है. टीम इंडिया में इस मैच से पहले एक बदलाव हुआ है. हर्षित राणा चोटिल होने की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है. भारत और यूएसए के बीच मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

    संजू सैमसन भारत की प्लेइंग इलेवन से बाहर रह सकते हैं. जिस तरह की फॉर्म में ईशान किशन हैं, उन्हें टीम से बाहर करना कोई भी नहीं चाहेगा. ऐसे में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन भारत के लिए ओपनिंग करते दिख सकते हैं. इसके बाद तीन नंबर पर तिलक वर्मा के खेलने की उम्मीद है. टीम इंडिया अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव के रूप में स्पिन के तीन विकल्प के साथ उतर सकती है. 

    पिच रिपोर्ट

    मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद मानी जाती है. यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है, क्योंकि यहां कोई भी टारगेट चेज हो जाता है. ओस का भी प्रभाव रहने की उम्मीद है. 

    टी20 वर्ल्ड कप के लिए यूएसए की टीम- मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, शायन जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शल्कविक, शेहान जयसूर्या, जसदीप सिंह, संजय कृष्णमूर्ति

    टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया- ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन और वाशिंगटन सुंदर

    Click here to Read More
    Previous Article
    टी20 वर्ल्ड कप में पहले ही दिन आई हैट्रिक, रोमारियो शेफर्ड और हेटमायर ने रचा इतिहास, WI ने स्कॉटलैंड को धो डाला
    Next Article
    'हल्के वक्त में घबराना नहीं और...', टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव का खास संदेश, जानें क्या कहा

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment