Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 में इतिहास रच सकते हैं सूर्यकुमार यादव, टूट जाएगा रोहित शर्मा का ये बड़ा रिकॉर्ड

    3 days ago

    सूर्यकुमार यादव के पास मौका है कि आज वह रोहित शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दें. आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का आखिरी टी20 खेला जाएगा. सूर्या ने इस सीरीज के दूसरे और तीसरे में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. ऐसी ही एक पारी अगर वह आज खेलते हैं तो रोहित शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

    सूर्यकुमार यादव का बल्ला पिछले कई समय से खामोश चल रहा था, लेकिन इस सीरीज में उन्होंने 2 अच्छी पारियां खेली. उन्होंने रायपुर में 82 रनों की नाबाद पारी खेलने के बाद तीसरे मैच में नाबाद 57 रन बनाए. सूर्या अगर आज 49 रन और बना लेते हैं तो रोहित शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड टूट जाएगा.

    सूर्यकुमार यादव तोड़ सकते हैं रोहित का ये रिकॉर्ड

    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय अभी रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 17 मैचों में 511 रन बनाए हैं. रोहित टी20 से संन्यास ले चुके हैं. रोहित के बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं, जिनके नाम 12 मैचों में 463 रन हैं. अब अगर आज सूर्या 49 रन बनाते हैं तो वह रोहित का रिकॉर्ड तोड़कर न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.

    इसके आलावा सूर्यकुमार यादव एक और मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ सकते हैं. सूर्या ने टी20 इंटरनेशनल में 97 पारियों में 2967 रन बनाए हैं, वह 3000 रन से सिर्फ 33 रन दूर हैं. अगर वह आज इस आंकड़े को छू लेते हैं तो इस फॉर्मेट में सबसे कम पारियों में 3000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. अभी पहले नंबर पर विराट कोहली (81) और दूसरे पर रोहित शर्मा (108) हैं.

    टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

    • मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)- 79 पारी
    • विराट कोहली (भारत)- 81 पारी
    • बाबर आजम (पाकिस्तान)- 81 पारी
    • मुहम्मद वसीम (यूएई)- 84 पारी
    • एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)
    • वीरनदीप सिंह (मलेशिया)- 98 पारी.
    Click here to Read More
    Previous Article
    T20 World Cup: पैट कमिंस पूरे टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने कर दिया फाइनल 15 सदस्यीय टीम का एलान
    Next Article
    ग्रीनफील्ड स्टेडियम के बाहर लगा धोनी का 50 फीट ऊंचा 'कटआउट', जानें कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पांचवां टी20

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment