Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    IND vs NZ 4th T20I: विशाखापत्तनम में चौथे टी-20 में टीम इंडिया क्यों हारी, ये हैं पांच बड़े कारण

    3 days ago

    IND vs NZ 4th T20I: विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया चौथा टी20 मुकाबला टीम इंडिया के लिए निराशाजनक रहा. पांच मैचों की सीरीज में पहले ही बढ़त बना चुकी भारतीय टीम को इस मैच में 50 रन की करारी हार झेलनी पड़ी. वहीं न्यूजीलैंड की इस सीरीज में यह पहली जीत साबित हुई, जिसने भारतीय फैंस को भी चौंका दिया. इस हार के पीछे सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई बड़े कारण रहे. आइए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में, जिनका खराब प्रदर्शन भारत पर भारी पड़ा.

    संजू सैमसन फिर नहीं बने भरोसेमंद

    संजू सैमसन से इस सीरीज में बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन चौथे टी20 में भी वह खुद को साबित नहीं कर पाए. उन्होंने 15 गेंदों में 24 रन तो बनाए, लेकिन टीम को जिस जिम्मेदार पारी की जरूरत थी, वह नहीं दे सके. रनचेज के दबाव में संजू का जल्दी आउट होना भारत की मुश्किलें बढ़ा गया.

    कप्तान सूर्यकुमार यादव की नाकामी

    ओपनर अभिषेक शर्मा के पहली ही गेंद पर आउट होने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव से पारी संभालने की उम्मीद थी. हालांकि वह भी सिर्फ 8 गेंद में 8 रन बनाकर चलते बने. उनका इस तरह जल्दी पवेलियन लौटना मिडिल ऑर्डर पर भारी दबाव ले आया.

    हार्दिक पंड्या का फीका प्रदर्शन

    अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या से बड़े मैच में मैच जिताऊ पारी की उम्मीद रहती है. हालांकि इस मुकाबले में वह भी 5 गेंदों में सिर्फ 2 रन ही बना सके. रनचेज के दौरान उनका इस तरह सस्ते में आउट होना भारत के लिए बड़ा झटका साबित हुआ.

    हर्षित राणा रहे सबसे महंगे

    यह मैच हर्षित राणा के लिए बिल्कुल भी यादगार नहीं रहा. गेंदबाजी में उन्होंने 4 ओवर में 54 रन लुटा दिए और कोई विकेट नहीं ले सके. बल्लेबाजी में भी वह 13 गेंद में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उनका ऑलराउंड प्रदर्शन टीम के काम नहीं आ सका.

    रवि बिश्नोई की स्पिन भी नहीं चली

    लेग स्पिनर रवि बिश्नोई भी बीच के ओवरों में विकेट नहीं चटका पाए. उनके स्पेल में 49 रन आए और इस दौरान वह सिर्फ एक विकेट ही हासिल कर पाए. उनकी गेंदबाजी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रही.

    Click here to Read More
    Previous Article
    3 चौके और 7 छक्के, न्यूजीलैंड के खिलाफ शिवम दुबे की तूफानी बल्लेबाजी, सिर्फ 15 गेंदों में ठोका अर्धशतक
    Next Article
    WPL 2026: प्लेऑफ से पहले यूपी वॉरियर्स के लिए बुरी खबर, चोट के कारण फोएबे लिचफील्ड टूर्नामेंट से बाहर

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment