Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    इमरान खान की राइट आंख हो गई खराब, 85% रोशनी खत्म... एमिकस क्यूरी की रिपोर्ट ने खोली शहबाज-मुनीर के दावों की पोल

    3 days ago

    पाकिस्तान की अडियाला जेल में पिछले 922 दिनों से कैद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त अमीकस क्यूरी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. अमीकस क्यूरी बैरिस्टर सलमान सफदर ने 10 फरवरी को 2 घंटे तक इमरान खान से जेल में मुलाकात करने के बाद सुप्रीम कोर्ट में पेश रिपोर्ट में जानकारी दी कि इमरान खान की राइट आंख की 85% रोशनी जा चुकी है. इमरान खान को सिर्फ 15 फीसदी ही दाहिनी आंख से दिख रहा है.

    रिपोर्ट में बताया गया कि अक्टूबर 2025 तक इमरान खान की दोनों आंखों की रोशनी 6/6 थी, लेकिन बाद में उन्हें धुंधलापन और ठीक से ना दिखने की शिकायत शुरू हुई. उस समय पाकिस्तानी सरकार और अडियाला जेल प्रशासन ने उन्हें सही इलाज नहीं दिया और इसकी वजह से एकदम से इमरान खान की दाहिनी आंख की अचानक पूरी रोशनी चली गई.

    इमरान खान की खराब हालत को देखते हुए जैसे तैसे उन्हें 20 फरवरी को पाकिस्तान इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में ले जाया गया. जहां अस्पताल के डॉक्टर द्वारा जांच के बाद 'राइट सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन' डायग्नोज किया गया. इमरान खान का 20 मिनट उपचार हुआ लेकिन इसके बावजूद अब दाहिनी आंख से इमरान खान को केवल 15 प्रतिशत ही दिख रहा है.

    इमरान की आंखों में बार-बार आ रहा पानी: रिपोर्ट में दावा

    अमीकस क्यूरी ने रिपोर्ट में जानकारी दी कि मुलाकात के दौरान इमरान खान स्पष्ट रूप से परेशान दिखाई दिए. उनकी आंखों में बार बार पानी आ रहा था. वे बार-बार टिश्यू से आंखें पोंछते रहे. अदियाला जेल प्रशासन के पास इमरान खान का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है. उन्हें 6 फरवरी 2026 की एक मेडिकल रिपोर्ट इमरान खान के परिवार से प्राप्त हुई, जिसे जेल प्रशासन ने परिवार को दिया था. इसमें उपचार करने वाले विशेषज्ञ डॉक्टर का ही पूरा विवरण दर्ज नहीं था

    इमरान खान अक्टूबर 2023 से अडियाला जेल में बंद हैं. लगभग दो साल चार महीने से एक ही सेल में अकेले रखे जा रहे हैं. सुबह इमरान खान उठने के बाद नाश्ता करके कुरान पढ़ते हैं और व्यायाम करते हैं. फिर शाम साढ़े 5 बजे से सुबह 10 बजे तक जेल की सेल में इमरान खान को कैद कर दिया जाता है.

    इमरान की सेल का कमरा काफी छोटा है: रिपोर्ट

    इमरान खान को जेल के जिस सेल में रखा गया है, उसका निरीक्षण करके अमीकस क्यूरी ने रिपोर्ट में लिखा कि इमरान खान की सेल का कमरा काफी छोटा है. सिर्फ 8 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा है. इसी छोटे से कमरे में बिस्तर, कुर्सी, टेबल, पंखा और ब्लोअर हीटर और दीवार पर 32 इंच का टीवी लगा हुआ है लेकिन निरीक्षण के समय वह चालू नहीं था और सेल में लगभग 100 किताबें रखी हैं.  इमरान ख़ान जिस सेल में रहते हैं, उसी में ही छोटा टॉयलेट बना है. उसमें एग्जॉस्ट सिस्टम तक नहीं है. साथ ही इमरान खान के कपड़े हेंगर पर दीवार पर टंगे है और कोई अलमारी तक नहीं है और कुर्सी की हालत बेहद खराब है. 

    गर्मियों में इमरान की हालात बेहद खराब हो जाती है: रिपोर्ट

    रिपोर्ट में जानकारी दी गई की गर्मियों में इमरान खान की हालत बेहद खराब हो जाती है. सेल में फ्रिज नहीं है और सिर्फ कूल बॉक्स दिया जाता है. साथ ही पिछली गर्मी में इमरान खान को 2-3 बार फूड पॉइजनिंग हुई थी. इमरान ख़ान को गर्मियों के मौसम में  अत्यधिक गर्मी, नमी और मच्छरों की समस्या रहती है साथ ही कूलर और मच्छर भगाने की व्यवस्था है लेकिन वो अपर्याप्त है.

    सलमान सफदर ने 7 पन्ने की रिपोर्ट में कहा कि पिछले पांच महीनों से इमरान खान को अपने वकीलों और कानूनी टीम से मिलने की अनुमति नहीं दी गई. उनके खिलाफ कई मामले विभिन्न चरणों में लंबित हैं. ऐसे में वकीलों से मिलने ना देना निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार का हनन है और गंभीर मुद्दा बताया और तत्काल न्यायिक हस्तक्षेप की आवश्यकता है.

    उनकी पत्नी से भी मिलने का पर्याप्त समय नहीं दिया जा रहा: रिपोर्ट 

    इसके अलावा इमरान खान को अदियाला जेल में ही बंद अपनी पत्नी बुशरा बीबी से हफ्ते में एक बार 30 मिनट की मुलाकात की अनुमति दी जा रही है. उनकी बहनों और रिश्तेदारों को मुलाकात तक जेल प्रशासन नहीं करने दे रहा है. साल 2025 में इमरान खान को ब्रिटेन में रह रहे उनके बेटों कासिम और सुलेमान से केवल दो बार टेलीफोन पर बात करने की अनुमति दी गई.

    रिपोर्ट में पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त अमीकस क्यूरी सलमान सफदर ने अपनी दो घंटे की मुलाक़ात के आधार पर इमरान खान की सुरक्षा को लेकर संतोष जताया लेकिन स्वास्थ्य, कानूनी अधिकार और परिवार से संपर्क ना करवाने को लेकर गंभीर चिंताएं व्यक्त करते हुए कुछ सिफारिशे भी की है.

    अमीकस क्यूरी ने सुप्रीम कोर्ट से की ये सिफारिश

    अमीकस क्यूरी सलमान सफदर ने सिफारिश की है कि इमरान खान की आंखों की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए नेत्र चिकित्सकों की एक स्वतंत्र टीम का सुप्रीम गठन करने और उससे तत्काल जांच कराई जाए. साथ ही यह भी सुझाव दिया है कि इमरान खान के निजी चिकित्सकों डॉ. फैसल सुल्तान और डॉ. आसिम यूसुफ को भी जांच और उपचार प्रक्रिया में शामिल करने पर विचार किया जाए. रिपोर्ट में अमीकस क्यूरी सलमान सफदर ने दावा किया की इमरान खान के इलाज में किसी भी तरह की देरी उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम साबित हो सकती है.

    रिपोर्ट में अमीकस क्यूरी ने सुप्रीम कोर्ट से यह भी सिफारिश की है कि कानून और सुरक्षा प्रोटोकॉल के दायरे में रहते हुए इमरान खान को अपने परिवार से मुलाकात और बातचीत की अनुमति दी जाए, ताकि उनके बुनियादी मानवीय अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके

    इमरान खान के  बेटे कासिम ने लगाए ये आरोप

    अमीकस क्यूरी की रिपोर्ट के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे कासिम खान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि इमरान खान इन हालातों में 922 दिनों से जेल में रखने और सही से इलाज ना करने की वजह से हुई है.

    इमरान खान के बेटे कासिम खान के मुताबिक इमरान खान की खराब हालत के जिम्मेदार पाकिस्तानी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और पाकिस्तान की कठपुतली सरकार है. साथ ही इमरान के बेटे ने कहा कि उन्हें और उनके भाई को इमरान खान से मिलने के लिए वीजा न देने के गंभीर आरोप लगाए हैं. 

    Click here to Read More
    Previous Article
    गर्ल्स स्टूडेंट और मेल टीचर्स के बीच बातचीत पर बैन, पाकिस्तान की इस यूनिवर्सिटी में तालिबानी फरमान
    Next Article
    IND vs NAM के बाद बदली ग्रुप A की तस्वीर, पाकिस्तान या भारत किसके पास टॉप पोजिशन? देखें प्वाइंट्स टेबल

    Related विश्व Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment