Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    इजरायल- ईरान युद्ध की वजह से दुबई में फंसी मलाइका अरोड़ा की मां, कहा, 'मैं यहां सुरक्षित हूं'

    1 day ago

    ईरान- इजरायल युद्ध से बढ़ते तनाव का असर मिडिल ईस्ट की फ्लाइट्स पर साफ देखने को मिल रहा है. कई फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं और कई का रूट बदल दिया गया है. ऐसे में बहुत से यात्री  अलग-अलग जगहों पर फंसे हुए हैं और हालात सुधरने का इंतजार कर रहे हैं. कई सेलेब्स भी युद्ध की वजह से वहां फसे हैं. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस अरोड़ा भी दुबई में फंसी है. अब हाल ही में उन्होंने बताया कि वो वहां सेफ हैं घबराने की कोई बात नहीं है.

    दुबई में फसीं मलाइका की मां
    मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस अरोड़ा, जो इन दिनों दुबई में फ़ंसी हुई हैं, ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया, 'मैं यहां अपनी बड़ी बहन का जन्मदिन मनाने आई थी, और कुछ दिनों बाद मेरा जन्मदिन भी वहीं मनाया. मैं 3 मार्च को मुंबई लौटने वाली थी, लेकिन हमें सूचना मिली कि हमारी फ्लाइट युद्ध के कारण रद्द कर दी गई है.'

    उन्होंने आगे कहा, 'मैं यहां सेफ तो महसूस कर रही हूं. असल में मैंने अपनी आंखों से मिसाइलें आसमान में इंटरसेप्ट होते भी देखीं, जो डराने वाला था, लेकिन दुबई की सेना शानदार काम कर रही है. मेरी बेटियां अमृता और मलाइका मुंबई में हैं, और वे जानती हैं कि मैं सुरक्षित हूं. वे मुझसे दिन में तीन–चार बार बात करती हैं, हम लगातार जुड़े रहते हैं. अब जब कुछ उड़ानें फिर से शुरू हो रही हैं, तो मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द मुंबई वापस लौट पाऊंगी.

    मलाइका अरोड़ा ने मां को खास अंदाज में किया विश 
    बता दें हाल ही में 3 मार्च को जॉयस अरोड़ा ने अपना बर्थडे शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपनी मां को खास अंदाज में विश किया.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

    मालाइका ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर की और अपनी मां को बैकबोन बताया. मालाइका ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'ये हम हैं, जन्मदिन मुबारक हो मॉम्सी, मदर्सशिप... हमारी बैकबोन.'

    Click here to Read More
    Previous Article
    IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े के मैदान पर भारत या इंग्लैंड किसका पलड़ा है भारी,  रिकॉर्ड्स पर डालिए एक नजर
    Next Article
    होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment