Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    ईशा गुप्ता के बाद सोनल चौहान भी सुरक्षित लौटीं भारत, बोलीं- 'ये कुछ दिन बहुत भारी थे'

    6 days ago

    ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के चलते कई आम लोगों स लेकर खास लोगों तक दुबई और अन्य देशों में फंस गए थे. इन लोगों को वहां से वापस लाने के लिए सरकार पुरजोर लगी हुई है. आज ही खबर आई कि एक्ट्रेस ईशा गुप्ता की भारत में सुरक्षित वापसी हो गई है. तो वहीं अब खबर हैं कि 'जन्नत' फेम एक्ट्रेस सोनल चौहान भी सुरक्षित भारत वापस लौट आई हैं.

    सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी
    इस बारे में सोनल चौहान ने खुद ही सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है. उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए स्टोरी शेयर की हैं, जिनमें से कुछ स्टोरी में एक्ट्रेस ने छोटे- छोटे वीडियो शेयर किए हैं जिनमें वो एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं. प्लेन दिख रहा है, उनका पासपोर्ट दिख रहा है. इसके अलावा उन्होंने एक और स्टोरी डाली है जिसमें उन्होंने लिखा है वो वापस भारत आ गई हैं, साथ ही साथ इसमें उन्होंने अपने एक्सपीरियंस के बारे में भी बताया.

    'कुछ दिन बहुत भारी थे'
    सोनल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'भारत वापस लौट आई हूं और बहुत खुशकिस्मत महसूस कर रही हूं. आप सभी के प्यार, दुआओं और मैसेज के लिए बहुत धन्यवाद. ये वाकई में बहुत अहमियत रखता है. मैं अभी सपरक्षित भारत लौट आई हूं. पिछले कुछ दिन बहुत भारी थे लेकिन मैंने दुबई के साहस और दृढ़ता को भी देखा, जो उनका अपनी सरकार पर विश्वास की वजह से है. इस बार मुझे भी वो विश्वास महसूस हुआ. मैं दुबई अथॉरिटी की शुक्रगुजार हूं जो उन्होंने इस मुश्किल परिस्थिति में हमें सुरक्षित और शांत रखा और सबकुछ बहुत अच्छी तरह से संभाला और इस बात का ख्याल रखा कि हम में से एक एक व्यक्ति सुरक्षित और प्रोटेक्टेड महसूस करे.'

    आगे एक्ट्रेस ने लिखा, 'मैं उम्मीद करती हूं कि ये सब जल्दी ही खत्म हो जाए, क्योंकि युद्ध कभी भी जवाब नहीं होता है. इस मुश्किल समस से गुजर रहे सभी लोगों के साथ मेरी दुआएं हैं, मैं सबकुछ शांत और जल्दी ही खत्म होने के लिए प्रार्थना करती हूं.' बता दें कि सोनल की तरह ही दुबई और अन्य जगहों पर कई भारतीय लोग फंसे हुए थे, जिन्हें एक- एक कर सुरक्षित वापस लाया जा रहा है.

    Click here to Read More
    Previous Article
    Holi 2026: 'शोले' से 'पद्मावत' तक, जब होली सीन्स ने इन फिल्मों में फूंकी जान, हुईं हिट
    Next Article
    काजोल ने बहन तनीषा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, वीडियो शेयर कर लिखा- हम एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती हैं

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment