Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    ICC का बड़ा ऐलान, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को किया इस टीम में शामिल

    3 days ago

    Vaibhav Sooryavanshi In ICC Team Of The Tournament: आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली ऐतिहासिक जीत के सबसे बड़े हीरो रहे 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में सिर्फ 80 गेंदों पर 175 रन की धमकेदार पारी खेलने वाले वैभव को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया. इसके बाद अब वैभव को ICC की टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम (Team of the Tournament) में भी जगह मिली है. इस टीम का चयन ICC सिलेक्शन पैनल द्वारा किया गया, जिसमें इयान बिशप, लिडिया ग्रीनवे, एंडी फ्लावर और टेलफोर्ड वाइस शामिल थे. वैभव सूर्यवंशी के अलावा भारत के दो अन्य खिलाड़ी कनिष्क चौहान और हेनिल पटे को भी 12 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है.

    फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी

    इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबला में वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन की धमाकेदार पारी खेली, जो पूरे टूर्नामेंट की सबसे बड़ी आकर्षण पारी रही. वैभव की इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने खिताब अपने नाम किया. वैभव के अलावा, कनिष्क चौहान ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद दोनों से लगातार उपयोगी योगदान दिया, जबकि हेनिल पटेल ने अपनी घातक गेंदबाजी करते हुए कुल 11 विकेट झटके, जिसमें अमेरिका के खिलाफ 16 रन देकर 5 विकेट लेने वाला शानदार स्पेल भी शामिल है.

    इंग्लैंड के खिलाड़ियों का दबदबा

    आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की उपविजेता रही इंग्लैंड की टीम से भी तीन खिलाड़ियों को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ XI में जगह मिली है. विकेटकीपर-बल्लेबाज थॉमस रेव को टीम का कप्तान बनाया गया है. रेव ने टूर्नामेंट में 66 की शानदार औसत कुल 330 रन बनाए. इंग्लैंड के ही मैनी लम्सडन, जो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 16 विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे, और बेन मेयस, जिन्होंने सबसे ज्यादा रन 444 बनाए और वो भी इस टीम का हिस्सा हैं.

    श्रीलंका, अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के भी स्टार खिलाड़ी शामिल

    श्रीलंका के विरान चामुदिता को भी टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ XI टीम में चुना गया है. चामुदिता ने जापान के खिलाफ 192 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी. अफगानिस्तान के फैसल खान शिनोजादा और नूरिस्तानी ओमरजई ने सेमीफाइनल तक अपनी टीम को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई फैसल ने आयरलैंड और भारत के खिलाफ लगातार दो शतक लगाए, जबकि नूरिस्तानी ने टूर्नामेंट में 14 विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ओलिवर पीक ने भी दो शतक लगाए, जबकि पाकिस्तान के अली रजा और वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के स्पिनर विटेल लॉज ने भी अपनी गेंदबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.

    ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट: वैभव सूर्यवंशी (भारत), विरान चामुदिता (श्रीलंका), फैसल खान शिनोजादा (अफगानिस्तान) थॉमस रेव (विकेटकीपर, कप्तान – इंग्लैंड), ओलिवर पीक (ऑस्ट्रेलिया), बेन मेयस (इंग्लैंड), कनिष्क चौहान (भारत), नूरिस्तानी ओमरजई (अफगानिस्तान), विटेल लॉज (वेस्टइंडीज), अली रजा (पाकिस्तान), मैनी लम्सडेन (इंग्लैंड) और हेनिल पटेल (भारत).

    Click here to Read More
    Previous Article
    T20 World Cup 2026 IND vs PAK: श्रीलंका के राष्ट्रपति की एंट्री, ICC का डर, बांग्लादेश की अपील, डरपोक पाकिस्तान के यू-टर्न की पूरी कहानी यहां पढ़िए
    Next Article
    भारत में खेलने से इनकार पर बांग्लादेश को क्या दंड देगा ICC, आ गया बड़ा फैसला

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment