Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    हिट-एंड-रन मामले में मलयालम एक्टर गिरफ्तार:मणियन पिल्ला राजू की कार से बाइक की टक्कर में दो युवक उछलकर गिरे, घटना CCTV में कैद

    5 days ago

    केरल के तिरुवनंतपुरम में गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे के मामले में मलयालम एक्टर और प्रोड्यूसर मणियन पिल्ला राजू को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह हादसा उनकी कार और एक बाइक के बीच हुआ था। हालांकि, मामला दर्ज होने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। घटना के CCTV फुटेज में दिखा कि गुरुवार रात राजू की कार सड़क की ओर आ रही थी, तभी सामने से आ रही बाइक उससे टकरा गई। वीडियो में बाइक सवार दो युवक हवा में उछलकर सड़क पर गिरते नजर आए। टक्कर के बाद एक्टर मौके पर नहीं रुके: पुलिस ANI के मुताबिक, केरल पुलिस ने राजू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि हादसे के वक्त कार एक्टर ही चला रहे थे और टक्कर के बाद वह मौके पर नहीं रुके। यह हादसा गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे शहर के वझुथाकौड इलाके में त्रिवेंद्रम क्लब के सामने हुआ। हादसे में बाइक सवार दो युवक, सूरज और निदेव घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूरज के पैर और कंधे में चोट आई है, जबकि निदेव के गर्दन और पैर में चोट लगी है। मामला दर्ज होने के बाद मणियन पिल्ला राजू को मेडिकल टेस्ट के लिए तिरुवनंतपुरम जनरल अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। कौन हैं मणियन पिल्ला राजू? मणियन पिल्ला राजू का असली नाम सुधीर कुमार है और वे मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने अपने करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें “मणियन पिल्ला राजू” नाम 1981 की फिल्म ‘मणियन पिल्ला अथवा मणियन पिल्ला’ में निभाए गए लोकप्रिय किरदार से मिला। राजू ने अपने लंबे करियर में बोइंग बोइंग, किलुक्कम, थेनमाविन कोम्बाथ और स्पदिकम जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। फिल्म किलुक्कम के लिए उन्हें केरल राज्य फिल्म पुरस्कार भी मिला। एक प्रोड्यूसर के तौर पर भी उन्होंने आए ऑटो, छोटा मुंबई और पावडा जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    साउथ एक्ट्रेस अंजू कृष्णा ड्रग्‍स केस में गिरफ्तार:पुलिस ने नकली ग्राहक भेज कर ट्रैप सेट किया, मेथम्फेटामाइन-गांजा सहित अन्य अवैध पदार्थ जब्त किए
    Next Article
    भागम भाग 2 में नहीं होंगे गोविंदा!:एक्टर की जगह मनोज बाजपेयी को किया गया कास्ट, अक्षय कुमार और परेश रावल फिर नजर आएंगे

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment