Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    होली में भीग गया फोन और अब ऑन नहीं हो रहा? तो तुरंत करें ये काम

    3 days ago

    Holi Phone Safety Tips: होली का मजा रंग और पानी के बिना अधूरा है. लेकिन कई बार यही मस्ती फोन के लिए मुसीबत बन जाती है. जरा सी लापरवाही और पानी या गीला रंग मोबाइल के अंदर पहुंच जाता है. फिर स्क्रीन ब्लैक, फोन बंद और दिल की धड़कन तेज. ऐसे समय में घबराना सबसे बड़ी गलती होती है. 

    लेकिन सही कदम तुरंत उठा लिए जाएं तो डिवाइस को बचाया जा सकता है. गलत तरीके अपनाने से नुकसान दोगुना हो जाता है. इसलिए जरूरी है कि समझदारी से काम लिया जाए और कुछ बेसिक नियम याद रखे जाएं. जिससे आपका स्मार्टफोन स्थायी डैमेज से बच सके. जान लें काम के टिप्स

    सबसे पहले फोन करें बंद

    अगर फोन पानी या रंग लगने के बाद बंद हो गया है. तो तुरंत उसे स्विच ऑफ करें. अगर ऑन है तो भी बिना देर किए बंद कर दें. बार बार पावर बटन दबाकर चेक करना या जबरन ऑन करने की कोशिश करना खतरनाक हो सकता है. इससे अंदर शॉर्ट सर्किट का रिस्क बढ़ जाता है. चार्जर लगाना तो बिल्कुल नहीं चाहिए. कई लोग सोचते हैं कि बैटरी खत्म हो गई होगी. लेकिन गीले फोन को चार्जिंग पर लगाना सबसे बड़ी गलती है. इसके साथ ही सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड निकाल लें. जिससे कम से कम आपका डेटा सेफ रहे.

    यह भी पढ़ें: LIC की इस स्कीम में हर महीने होती है 7000 की कमाई, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

    बाहर से साफ करें

    फोन को सूखे और मुलायम कपड़े या टिश्यू से हल्के हाथ से पोंछें. ध्यान रखें कि पानी पोर्ट्स या स्पीकर ग्रिल के अंदर और न जाए. फोन को जोर से झटकना या थपथपाना ठीक नहीं है. इससे नमी अंदर फैल सकती है. अगर पानी अंदर चला गया है. तो फोन को सूखी जगह पर रख दें. सिलिका जेल पैकेट हो तो एयरटाइट डिब्बे में रख सकते हैं. कुछ लोग चावल का इस्तेमाल करते हैं. जो हल्की नमी सोख सकता है, लेकिन यह पूरी तरह भरोसेमंद तरीका नहीं है. कम से कम 24 से 48 घंटे तक फोन को ऐसे ही सूखने दें.

    यह भी पढ़ें: ‘बुरा ना मानो होली है’ कहकर रंग फेंका तो पड़ेगा महंगा, इन धाराओं के तहत होगी सजा

    ड्रायर का यूज न करें

    हेयर ड्रायर की गर्म हवा से फोन सुखाने की कोशिश न करें. ज्यादा गर्मी सर्किट बोर्ड, बैटरी और स्क्रीन को नुकसान पहुंचा सकती है. खासकर हाई एंड या महंगे फोन के मामले में घरेलू एक्सपेरिमेंट रिस्की हो सकते हैं. अगर फोन ऑन नहीं हो रहा या अंदर पानी होने का शक है. तो सर्विस सेंटर पर दिखाना बेहतर है. प्रोफेशनल टूल्स से वह अंदर की नमी और डैमेज चेक कर सकते हैं. अगर इन बातों का रखेंगे ध्यान तो खराब नहीं होगा आपका फोन.

    यह भी पढ़ें: फ्रिज में कर लेंगे ये सेटिंग तो कम आएगा बिजली का बिल, जानें स्मार्ट सेविंग का तरीका

    Click here to Read More
    Previous Article
    अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
    Next Article
    LIC की इस स्कीम में हर महीने होती है 7000 की कमाई, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment