Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Google Pixel 10 पर फिर नहीं आएगा बचत का ऐसा मौका, अभी मिल रही हजारों की छूट, यहां से उठाएं फायदा

    6 days ago

    कुछ ही महीने पहले लॉन्च हुए Google Pixel 10 पर इस समय शानदार छूट आ गई है. अगर आप गूगल के इस फ्लैगशिप डिवाइस पर छूट का इंतजार कर रहे थे तो अब जबरदस्त मौका आ गया है. इस फोन में दमदार प्रोसेसर, शानदार कैमरा सेटअप और प्रीमियम लुक मिलता है. आइए जानते हैं कि इस फोन में क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं और आप कहां से इस फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं.

    सबसे पहले जानिए Google Pixel 10 के स्पेसिफिकेशंस

    Google Pixel 10 में 6.3 इंच की OLED स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है. इस पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 लगा है. यह फोन Google Tensor G5 चिपसेट से लैस है और Android 16 पर ऑपरेट करता है. फोटो और वीडियो के लिए इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 48MP का प्राइमरी लेंस, 13MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा लगा हुआ है. सेल्फी और वीडियो के लिए फ्रंट में 10.5MP का लेंस लगा हुआ है. यह फोन 4970mAh के बैटरी पैक के साथ आता है और इसे सात सालों तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगी.

    अमेजन पर मिल रहा है डिस्काउंट

    Pixel 10 भारत में 79,999 कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन अभी अमेजन पर इस पर छूट मिल रही है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अभी यह फोन 8,200 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ 71,750 रुपये में लिस्टेड है. इसके अलावा इस पर 2152 रुपये का कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 69,598 रुपये रह जाती है. इस तरह आप गूगल पिक्सल 10 पर 10,000 रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं.

    Galaxy S24 पर भी मिल रही जबरदस्त छूट

    Pixel 10 की तरह Galaxy S24 पर भी इस समय जबरदस्त छूट मिल रही है. यह फोन 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन अभी फ्लिपकार्ट पर यह 55,999 रुपये में लिस्टेड है. इस फ्लैट डिस्काउंट के अलावा इस पर बैंक ऑफर के तहत 2800 रुपये और बचाए जा सकते हैं, जिसके बाद इसकी कीमत 53199 रुपये रह जाती है. 

    ये भी पढ़ें-

    फरवरी में लॉन्च होंगे एक से एक धाकड़ फोन, सस्ता आईफोन भी कर सकता है एंट्री, यहां देखें पूरी लिस्ट

    Click here to Read More
    Previous Article
    iPhone हो जाएगा और भी एडवांस: अब आवाज नहीं, चेहरे के हाव-भाव से समझेगा यूजर्स की बात, जानिए कैसे
    Next Article
    एयरटेल के करोड़ों ग्राहकों को लगा जोर का झटका! अब नहीं मिलेगा हजारों की कीमत वाला यह फ्री सब्सक्रिप्शन

    Related टेक्नोलॉजी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment