Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Gold Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट जारी, जानें आज 31 जनवरी को सोना खरीदने के लिए कितना करना होगा खर्च

    5 days ago

    Gold Price Today: बीते कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में तेज हलचल देखने को मिल रही थी और बाजार में लगातार तेजी बनी हुई थी. गुरुवार को इनकी कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया, लेकिन इसके बाद शुक्रवार को रफ्तार थम गई. इस गिरावट के पीछे निवेशकों की मुनाफावसूली, अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव न करने को मुख्य वजह माना जा रहा हैं. 

    इसका असर सिर्फ घरेलू बाजार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखने को मिला. कॉमेक्स पर चांदी पहले 119 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर तक पहुंची थी, लेकिन गिरावट के बाद यह 85.250 डॉलर प्रति औंस पर आ गई.

    वहीं सोना, जो 5500 डॉलर प्रति औंस के पार चला गया था, अब फिसलकर 4,879.60 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है. आइए जानते हैं, आपके शहर में आज सोना किस भाव पर बिक रहा हैं....

    आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

    दिल्ली में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

    24 कैरेट - 1,60,730 रुपए
    22 कैरेट - 1,47,350 रुपए
    18 कैरेट - 1,20,590 रुपए

    मुंबई में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

    24 कैरेट - 1,60,580 रुपए
    22 कैरेट - 1,47,200 रुपए
    18 कैरेट - 1,20,440 रुपए

    चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

    24 कैरेट - 1,62,550 रुपए
    22 कैरेट - 1,49,000 रुपए
    18 कैरेट - 1,28,000 रुपए

    कोलकाता में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

    24 कैरेट - 1,60,580 रुपए
    22 कैरेट - 1,47,200 रुपए
    18 कैरेट - 1,20,440 रुपए

    अहमदाबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

    24 कैरेट - 1,60,630 रुपए
    22 कैरेट - 1,47,250 रुपए
    18 कैरेट - 1,20,490 रुपए

    लखनऊ में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

    24 कैरेट - 1,60,730 रुपए
    22 कैरेट - 1,47,350 रुपए
    18 कैरेट - 1,20,590 रुपए

    पटना में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

    24 कैरेट - 1,60,630 रुपए
    22 कैरेट - 1,47,250 रुपए
    18 कैरेट - 1,20,490 रुपए

    हैदराबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

    24 कैरेट - 1,60,580 रुपए
    22 कैरेट - 1,47,200 रुपए
    18 कैरेट - 1,20,440 रुपए

    शनिवार के कारोबारी दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली थी. जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

    हालांकि, पिछले कारोबारी दिन में हुई जोरदार गिरावट से थोड़ी राहत जरूर मिली है. सोना भारतीयों के लिए केवल एक निवेश का विकल्प नहीं है. यहीं भारतीय मान्यताओं से गहराई से जुड़ा हुआ है. साथ ही लोग सोने से भावनात्मक रिश्ता भी रखते हैं.    

    यह भी पढ़ें: Budget 2026 Live Streaming: कितने बजे आएगा यूनियन बजट, कहां देखें लाइव भाषण? यहां मिलेगी पूरी डिटेल

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    Budget 2026: क्या क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी टैक्स में राहत? जानिए बजट से निवेशकों की क्या हैं उम्मीदें
    Next Article
    ज्यादा देर तक रोककर रखते हैं पेशाब तो हो जाइए सावधान, खराब हो सकती है किडनी

    Related बिजनेस Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment