Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    'घरेलू LPG उत्‍पादन 25% बढ़ाया जाएगा, हर घर पहुंचेगी रसोई गैस', संसद में बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

    3 days ago

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार (17 मार्च 2026) को संसद में कहा कि मिडिल ईस्ट संकट के बीच घरों में रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर एलपीजी का घरेलू उत्पादन बढ़ाया जा रहा है. भारत अपनी घरेलू एलपीजी आवश्यकताओं का लगभग 65 फीसदी आयात करता है और इसका 90 फीसदी हिस्सा युद्ध से प्रभावित स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर आता है.

    मिडिल ईस्ट संकट चुनौती पैदा की: वित्त मंत्री

    सीतारमण ने राज्यसभा में एप्रुपरिएशन बिल पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा, 'मिडिल ईस्ट संकट ने एक नई चुनौती पैदा कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भरता पर जोर देने तथा भारत की बुनियादी मांगों को पूरा करने के लिए उत्पादन बढ़ाने के प्रयासों से देश को मदद मिली है. उन्होंने कहा, ‘लगभग 90 प्रतिशत एलपीजी आयात में कुल 65 फीसदी  स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर आता है. इसके परिणामस्वरूप, यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि हमें एलपीजी मिलेगी या नहीं. इस संकट के समय में हम निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं और इस बारे में पर्याप्त रिपोर्ट मौजूद है.'

    घरेलू LPG उत्‍पादन 25% बढ़ाया जाएगा: निर्मला सीतारमण

    केंद्र सरकार ने 8 मार्च 2026 को तेल रिफाइनरियों और पेट्रोरसायन परिसरों को एलपीजी उत्पादन को अधिकतम करने का निर्देश दिया था. वित्त मंत्री ने बताया, 'देश उत्पादन क्षमता बढ़ा रहा है और इस समय भी जिस तरह से हमने एलपीजी में घरेलू उत्पादन क्षमता बढ़ाई है, उससे भी मदद मिल रही है. घरेलू स्तर पर भी हम एलपीजी आपूर्ति के लिए उत्पादन क्षमता बढ़ा रहे हैं. घरेलू एलपीजी उत्पादन लगभग 25 फीसदी बढ़ रहा है और इस बढ़ी हुई क्षमता से प्राप्त पूरा उत्पादन घरेलू उपभोक्ताओं को जा रहा है.'

    उन्होंने कहा, 'यह सुनिश्चित करने के लिए कि परिवारों को परेशानी न हो, न केवल शिपिंग के जरिये निरंतर प्रवाह बना हुआ है, बल्कि हमने घरेलू स्तर पर भी एलपीजी उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए अन्य हाइड्रोकार्बन पदार्थों से एलपीजी उत्पादन की ओर रुख किया गया है. इसके परिणामस्वरूप घरेलू आपूर्ति पर्याप्त रूप से व्यवस्थित होगी और आपूर्ति स्थिर बनी रहेगी.'

    Click here to Read More
    Previous Article
    Assam Assembly Elections: असम कांग्रेस के सहयोगी दल AJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें किसे-किसे मिला मौका
    Next Article
    अगस्ता वेस्टलैंड चॉपर केसः क्रिश्चियन मिशेल की रिहाई याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, सरकार ने किया विरोध

    Related इंडिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment