Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    गांव में महज 10 हजार रुपये में शुरू कर सकते हैं इतने सारे बिजनेस, देते हैं बंपर प्रॉफिट

    1 week ago

    आज के समय में बहुत से लोग अपना खुद का काम शुरू करना चाहते हैं, लेकिन पैसे की कमी के कारण वे पीछे हट जाते हैं. कई लोगों को लगता है कि बिजनेस शुरू करने के लिए बहुत ज्यादा पैसे की जरूरत होती है.जबकि सच यह है कि कुछ ऐसे छोटे छोटे बिजनेस भी हैं जिन्हें बहुत कम निवेश में शुरू किया जा सकता है और धीरे धीरे उन्हें बड़ा बनाया जा सकता है.  खास बात यह है कि इन बिजनेस को आप अपने घर या गांव से ही शुरू कर सकते हैं. अगर सही योजना और मेहनत के साथ काम किया जाए तो ये छोटे बिजनेस भी आपको हर महीने अच्छी कमाई दे सकते हैं.कुछ काम ऐसे हैं जिन्हें 10 हजार रुपये से भी कम खर्च में शुरू किया जा सकता है, जबकि कुछ  बिजनेस में थोड़ा ज्यादा निवेश करना पड़ता है लेकिन उससे कमाई भी ज्यादा होती है. तो आइए गांव में 10 हजार रुपये में शुरू किए जाने वाले कुछ ऐसे ही छोटे और फायदे वाले बिजनेस के बारे में जानते हैं. 

    गांव में मात्र 10 हजार रुपये में शुरू कर सकते हैं इतने सारे बिजनेस

    1.  टिफिन सर्विस का बिजनेस - आज के समय में बहुत से लोग पढ़ाई या नौकरी के कारण अपने घर से दूर रहते हैं. ऐसे लोग अक्सर घर जैसा खाना चाहते हैं. यही वजह है कि टिफिन सर्विस का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है. अगर आप अच्छा खाना बनाना जानते हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन बिजनेस हो सकता है. इसे आप अपने घर से ही शुरू कर सकते हैं. शुरुआत में आपको कुछ बर्तन, गैस, सब्जियां और टिफिन बॉक्स की जरूरत होगी. इस काम को आप लगभग 10 हजार रुपये के अंदर शुरू कर सकते हैं.जैसे जैसे आपके ग्राहक बढ़ेंगे, आपकी कमाई भी बढ़ती जाएगी. 

    2.  अचार बनाने का बिजनेस - भारत में खाने के साथ अचार बहुत पसंद किया जाता है. घर का बना अचार लोगों को खास तौर पर पसंद आता है क्योंकि इसमें स्वाद और भरोसा दोनों होते हैं. अगर आप अलग अलग तरह का अचार बनाना जानते हैं, जैसे आम का अचार, नींबू का अचार या मिर्च का अचार, तो आप इसे बेचकर अच्छी कमाई कर सकते हैं. इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको कच्चा माल, मसाले और पैकिंग की जरूरत होगी. लगभग 10 हजार रुपये में इसकी शुरुआत की जा सकती है. अगर आपका अचार स्वादिष्ट होगा तो ग्राहक बार बार खरीदेंगे.

    3. चाय का स्टॉल - भारत में चाय सिर्फ एक पेय नहीं बल्कि लोगों की आदत बन चुकी है. सुबह से लेकर शाम तक लोग कई बार चाय पीते हैं. अगर आप किसी बाजार, बस स्टैंड, स्कूल या ऑफिस के पास चाय का छोटा सा स्टॉल लगाते हैं तो इससे अच्छी कमाई हो सकती है. शुरुआत में आपको दूध, चाय पत्ती, चीनी, गैस और कुछ बर्तनों की जरूरत होगी. कम लागत में शुरू होने वाला यह बिजनेस रोजाना कमाई देने वाला काम है. 

    4. मेहंदी लगाने का काम - शादी ब्याह, त्योहार और खास मौकों पर मेहंदी लगाने की बहुत मांग रहती है. खासकर गांव और छोटे कस्बों में अच्छे मेहंदी कलाकार कम मिलते हैं.  अगर आपको मेहंदी लगाने का अच्छा अनुभव है तो आप इसे अपना बिजनेस बना सकते हैं. इसमें ज्यादा निवेश की जरूरत नहीं होती. बस अच्छी मेहंदी और थोड़ी प्रैक्टिस से आप इस काम को शुरू कर सकते हैं. शादी के सीजन और त्योहारों के समय इसमें अच्छी कमाई हो सकती है. 

    5. ऑनलाइन सर्विस सेंटर - आज के डिजिटल दौर में लोगों को कई काम ऑनलाइन करने पड़ते हैं जैसे फॉर्म भरना, दस्तावेज प्रिंट करना, आधार से जुड़े काम, सरकारी योजनाओं के आवेदन आदि.  गांव के लोगों को इन कामों के लिए अक्सर शहर जाना पड़ता है. अगर आप अपने गांव में एक छोटा सा ऑनलाइन सर्विस सेंटर खोलते हैं तो लोगों को सुविधा मिलेगी और आपको अच्छी कमाई होगी. इसके लिए आपको एक कंप्यूटर, प्रिंटर और इंटरनेट की जरूरत होगी. धीरे धीरे आप इसमें और सेवाएं भी जोड़ सकते हैं. 

    यह भी पढ़ें -  T20 World Cup 2026: टी 20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के कितने प्लेयर्स 'कुंवारे', फुल स्क्वॉड में इनकी संख्या कितनी?

    6. ऑर्गेनिक फल और सब्जियों की खेती - आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर काफी जागरूक हो गए हैं. इसलिए वे केमिकल वाली खेती के बजाय ऑर्गेनिक फल और सब्जियां ज्यादा पसंद करते हैं. ऑर्गेनिक खेती में रसायनों का यूज नहीं किया जाता और इसमें प्राकृतिक खाद का यूज होता है. इसकी मांग भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बढ़ रही है. अगर किसान सही तरीके से ऑर्गेनिक खेती करते हैं तो उन्हें अच्छा मुनाफा मिल सकता है. 

    7. डेयरी का बिजनेस - दूध और दूध से बने उत्पादों की मांग हमेशा बनी रहती है. लोग दूध से दही, घी, मक्खन और पनीर जैसे कई चीजें बनाते हैं. अगर आपके पास गाय या भैंस है तो आप डेयरी का छोटा बिजनेस शुरू कर सकते हैं. शहरों में शुद्ध दूध की मांग बहुत ज्यादा है. सरकार भी डेयरी बिजनेस के लिए लोन और सब्सिडी की सुविधा देती है. 

    8. पोल्ट्री फार्मिंग - पिछले कुछ वर्षों में अंडे और चिकन की मांग तेजी से बढ़ी है. यही कारण है कि पोल्ट्री फार्मिंग एक अच्छा बिजनेस बन चुका है. अगर आपके पास थोड़ी जमीन है तो आप मुर्गी पालन शुरू कर सकते हैं. इससे अंडे और मांस दोनों से कमाई होती है. सरकार इस बिजनेस के लिए सब्सिडी भी देती है जिससे इसे शुरू करना आसान हो जाता है. 

    यह भी पढ़ें - हिमाचल में महिलाओं को सरकारी नौकरी में 25% रिजर्वेशन, जानें किस राज्य में है सबसे ज्यादा कोटा?

    Click here to Read More
    Previous Article
    ऐसे पहचानें असली और नकली QR Code, नहीं तो स्कैन करते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट
    Next Article
    एसी खरीदने का बना रहे प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment