Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda

    गौतम गंभीर भारत के टेस्ट कोच बने रहेंगे:BCCI सचिव सैकिया बोले- लक्ष्मण को टेस्ट कोच बनाने की खबर गलत

    15 hours ago

    गौतम गंभीर भारत के टेस्ट कोच बने रहेंगे। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने साफ किया है कि टेस्ट टीम के नए कोच के तौर पर VVS लक्ष्मण से संपर्क किए जाने की खबरें पूरी तरह गलत और बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने टेस्ट टीम के लीडरशिप ग्रुप में बदलाव को लेकर कोई फैसला नहीं किया है। सैकिया ने ANI से बातचीत में कहा, यह खबर पूरी तरह तथ्यहीन है। कुछ प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान भी इसे चला रहे हैं, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। BCCI इसका सीधा खंडन करता है। यह सिर्फ कल्पना पर आधारित खबर है। लक्ष्मण को कोच बनाए जाने की खबर हाल के दिनों में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया था कि टेस्ट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद VVS लक्ष्मण को अगला टेस्ट कोच बनाया जा सकता है। यह अटकलें ऐसे समय में सामने आईं, जब भारत को घर में साउथ अफ्रीका से 2-0 से टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टीम को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। वनडे-टी-20 में भारत का प्रदर्शन मजबूत टेस्ट क्रिकेट में हालिया नाकामियों के उलट, सीमित ओवरों में टीम इंडिया का प्रदर्शन मजबूत रहा है। गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप T20 बिना कोई मैच हारे जीता। हालांकि टेस्ट में भारत ने उनके कार्यकाल में 7 मैच जीते, 10 हारे और 2 ड्रॉ खेले हैं। अगली चुनौती टी-20 वर्ल्ड कप आगे की बात करें तो फिलहाल भारत की सबसे बड़ी चुनौती टेस्ट नहीं, बल्कि टी-20 वर्ल्ड कप है। टीम अपने खिताब का बचाव करेगी। इस बार टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथ में होगी। टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा और भारत अपना पहला मैच उसी दिन मुंबई में अमेरिका के खिलाफ खेलेगा।
    Click here to Read More
    Previous Article
    ‘তুই তেরে নামের সলমন…’, হঠাৎই যশস্বীকে ‘ভাইজানে’র সঙ্গে তুলনা বিরাটের, ব্যাপারটা কী?
    Next Article
    বিজেপি কর্মীদের ফাঁসাচ্ছে পুলিশ! মমতার দলদাস পুলিশের বিরুদ্ধে বিস্ফোরক অভিযোগ।

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment