Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    गौरव खन्ना संग तलाक की खबरों पर आकांक्षा चमोला ने तोड़ी चुप्पी, बोली-'हमारी शादी में....'

    1 week ago

    जब से 'बिग बॉस 19' खत्म हुआ है, विनर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला लगातार सुर्खियों में हैं. हाल ही में आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने रिश्ते की बुनियाद जरूरतों और दिल की कुर्बानी की बात की थी. इस पोस्ट से कयास लगाए जाने लगे कि आकांक्षा और गौरव की मैरिड लाइफ में कुछ अनबन चल रही है. वहीं कुछ रिपोर्ट्स में तो उनके तलाक का भी दावा कर दिया गया. अब इन सब पर आकांक्षा चमोला ने चुप्पी तोड़ी है.

    तलाक की खबरों पर आकांक्षा ने तोड़ी चुप्पी
    आकांक्षा चमोला ने इन अटकलों का जवाब देते हुए 'ईटाइम्स' से कहा, 'हमारी शादी में कोई परेशानी नहीं है और उस पोस्ट का गौरव से कोई लेना-देना नहीं था. मैं सोशल मीडिया पर पर्सनल लाइफ पर चर्चा नहीं करती. वो पोस्ट मेरी आने वाली सीरीज के प्रमोशन के लिए थी. उस पोस्ट का लोग अपने-अपने हिसाब से मतलब निकाल सकते थे, पर बात का बतंगड़ बना दिया गया.'

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Gaurav Khanna (@gauravkhannaofficial)

    कैसे शुरू हुई थी अनबन की चर्चा?
    बता दें, कि आकांक्षा चमोला ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरूरतें हों, वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है.' इस पोस्ट को देख जहां आकांक्षा और गौरव खन्ना के बीच मनमुटाव की खबरें आने लगीं, वहीं यूजर्स आकांक्षा को खरी-खोटी सुनाने लगे. कुछ इस पोस्ट को गौरव खन्ना के पिता बनने की इच्छा और आकांक्षा के मां ने बनने के फैसले से जोड़ने लगे.

    वहीं इस बारे में पूछे जाने पर आकांक्षा चमोला बोलीं, 'मैं इस समय ट्रोल क्वीन बनी हुई हूं. मैं हमेशा से इस बारे में खुलकर बोलती रही हूं. गौरव थोड़ा सतर्क हैं क्योंकि वो मेरी इमेज को प्रोटेक्ट करना चाहते हैं. हमारे बीच उम्र का फर्क है, और वह इतने मैच्योर हैं कि मेरी बात समझ सकें'.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Akanksha Chamola (@akankshagkhanna)

    Click here to Read More
    Previous Article
    सारा अली खान ने दिया ओरी को जवाब? कहा, “जिंदगी में दिखावा कम…”
    Next Article
    'अनुपमा' की बेटी राही ने शेयर की सगाई की अनदेखी तस्वीरें, होने वाले पति विग्नेश संग हुईं कोजी

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment