Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    गौरव खन्ना और आकांक्षा की शादीशुदा जिंदगी नहीं चल रही ठीक? एक्टर की बीवी ने पोस्ट में लिखा- 'जिस रिश्ते की बुनियाद...'

    6 days ago

    बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल हैं. दोनों के केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आती है और ये जोड़ी अक्सर कपल गोल्स भी सेट करती रहती है. हालांकि आकांक्षी का एक लेटेस्ट पोस्ट ने हर किसी का ध्यान खींचा है जिसके बाद लोग कयास लगा रहे है कि गौरव और आकांक्षा की शादीशुदा ज़िंदगी में कोई दिक्कतें चल रही हैं. जानते हैं आखिर आकांक्षा ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा है?

    क्या ठीक नहीं चल रही गौरव और आकांक्षा की शादी?
    बता दें कि आकांक्षा  चमोला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया, जिससे सब हैरान और परेशान हो गए. अपनी ब्लैक एंड व्हाइट पोस्ट में, आकांक्षा ने दिल टूटने के बारे में बात की और लिखा, "जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ ज़रूरतें हों. वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है." अपनी पोस्ट के कैप्शन में, आकांक्षा ने लिखा, "जब हमें लगा कि हम तैयार हैं, तो हम नहीं थे."

    फैंस कर रहे कमेंट
    वहीं आकांक्षा के पोस्ट शेयर करने के तुरंत बाद, फैंस टेंशन में आ गए और कमेंट सेक्शन में जाकर पूछने लगे कि क्या आकांक्षा और गौरव के बीच सब ठीक है. इस क्रिप्टिक पोस्ट ने अटकलों का दौर शुरू कर दिया है, कुछ लोग सोच रहे हैं कि क्या यह पर्सनल मुश्किलों, उनके रिश्ते में दरार, या उनके आस-पास हाल ही में चल रहे विवादों के बारे में कोई छिपा हुआ मैसेज है.

    हालांकि आकांक्षा ने पोस्ट के बारे में कोई सफाई नहीं दी है, लेकिन हाल के महीनों में उनकी ज़िंदगी को लेकर कई बातें सामने आई हैं. खासतौर पर बिग बॉस 19 के दौरान गौरव खन्ना, की ऑन-स्क्रीन जर्नी और खुलकर किए गए खुलासों, जिसमें उनकी ज़िंदगी के फैसलों और पेरेंटहुड के बारे में बातचीत शामिल थी, ने बहुत ज़्यादा ध्यान खींचा था.

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Akanksha Chamola (@akankshagkhanna)

    आकांक्षा को ट्रोल करने वालों पर भड़के थे गौरव
    कुछ ही दिन पहले, गौरव खन्ना ने आकांक्षा का बचाव किया था. दरअसल बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी में उनके बेफिक्र डांस के लिए आकांक्षा का ट्रोल किया गया था. इसके बाद गौरव ने हंगामा स्टूडियो को बताया, "सबसे पहले मैं सभी को बताना चाहता हूं कि जिन लड़कियों के साथ आकांक्षा डांस कर रही थीं, वे मेरे पब्लिसिस्ट की टीम मेंबर्स थीं, जिन्होंने बिग बॉस 19 के घर में मेरे रहने के दौरान बहुत मेहनत की थी. यह उनकी सक्सेस पार्टी थी और हम उनके सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने के लिए वहां गए थे और क्योंकि मुझे ज़्यादा डांस करना पसंद नहीं है, इसलिए मेरी पत्नी आकांक्षा को लगा कि उसे उनके साथ शामिल होना चाहिए और उस पल को और खास बनाना चाहिए क्योंकि यह सबकी जीत थी."

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Gaurav Khanna (@gauravkhannaofficial)

    गौरव ने आगे कहा था, "उनमें से बहुत से लोग यह भी नहीं जानते कि वह किसके साथ डांस कर रही थी. मैं बस पीछे खड़ा रहा और उसे एन्जॉय करने दिया क्योंकि आखिरकार यह मेरी टीम की जीत थी. वे ऐसे लोग थे जिन्होंने मेरी गैरमौजूदगी में मेरे लिए कड़ी मेहनत की थी और वे भी एन्जॉय करने के हकदार हैं. जहां तक ​​ट्रोलर्स की बात है, तो मुझे उनसे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मैं समझता हूं कि वे किसी और के फैन हैं, वे भी किसी एजेंडा के साथ काम करते हैं जो इस कपल को नीचे गिराएगा, ताकि उनका पसंदीदा सेलिब्रिटी बेहतर दिखे."  बता दें कि गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने नवंबर 2016 में शादी की थी.

    Click here to Read More
    Previous Article
    करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं जेनिफर विंगेट, नेटवर्थ सुनकर उड़ जाएंगे होश
    Next Article
    कौन हैं करण वाही, जिसकी दुल्हनिया बनेंगी जेनिफर विंगेट, कभी विराट कोहली संग लगाते थे चौके-छक्के

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment