Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलने के मामले में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने आरोपी रोहित सोलंकी को किया गिरफ्तार

    3 days ago

    गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री पर हुए जानलेवा हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के शूटर रोहित सोलंकी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक रोहित सोलंकी सिग्नल एप्प के जरिए गैंगस्टर रोहित गोदारा के संपर्क में था.

    गैंगस्टर रोहित गोदारा फिलहाल पुर्तगाल से अपना गैंग चला रहा है. रोहित गोदारा ने रोहित सोलंकी को एडवोकेट दीपक खत्री को एलिमिनेट करने का टास्क दिया था. इसके लिए हथियार और पैसा अपने नेटवर्क के जरिये रोहित सोलंकी तक पहुंचाया था.

    कई दिनों से वकील खत्री की रेकी कर रहा था सोलंकी
    पुलिस के मुताबिक रोहित सोलंकी कई दिनों से एडवोकेट दीपक खत्री की रैकी कर रहा था. उसे पता था कि हर मंगलवार दीपक खत्री कश्मीरी गेट के पास हनुमान मंदिर से मंदिर बंद होने के बाद वहां से निकलते हैं.

    वारदात वाले दिन भी रोहित सोलंकी अपने दो साथियों के साथ स्कूटी पर सवार था और मौका पाकर उसने दीपक खत्री की गाड़ी पर गोलियां चलवा दी. इस शूटआउट में दीपक खत्री के साथी संदीप को दो गोलियां लगी थी.

    पुलिस लगातार शूटर की तलाश कर रही थी. पुलिस को टिप ऑफ मिला कि इस शूटआउट में शामिल रोहित सोलंकी माजरा डबास गांव के अंदर है, जिसके बाद पुलिस ने रेड करके रोहित सोलंकी को वहां से गिरफ्तार कर लिया.

    रोहित सोलंकी से पूछताछ में क्या जानकारी मिली?

    रोहित सोलंकी से पूछताछ में पता चला की वारदात के बाद उन्होंने अपनी स्कूटी को राजघाट के पास एक सुनसान इलाके में खड़ा कर दिया था और इस वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी वहीं फेंक दी थी. दिल्ली पुलिस के मुताबिक रोहित सोलंकी वारदात के बाद पहले गुरुग्राम और फिर वहां से कोलकाता गया.  कोलकाता से थाईलैंड होते हुए से दुबई जाना था, लेकिन थाईलैंड में इमीग्रेशन डिपार्टमेंट ने इसे वापस भारत डिपोर्ट कर दिया.

    पुलिस के मुताबिक चंडीगढ़ में रोहित गोदारा के साथी इंद्रप्रीत पैरी की हत्या कर दी गई थी और इसी हत्याकांड का बदला लेने के लिए रोहित गोदारा ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खास और वकील दीपक खत्री की हत्या की प्लानिंग की थी.

    यह भी पढ़ें : ईरान पर हमले के लिए नेतन्याहू ने US को उकसाया, ट्रंप का किया ब्रेनवॉश? चौंकाने वाली रिपोर्ट

    Click here to Read More
    Previous Article
    पाइल्स सर्जरी के बाद भी नहीं मिली छुट्टी... लोको पायलट ने पैंट उतारकर दिखा दिए घाव, जानें फिर क्या हुआ?
    Next Article
    US Iran War: ईरान जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम

    Related इंडिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment