Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    फायरिंग केस में कमाल आर खान को मिली जमानत:एक्टर-प्रोड्यूसर की पिछले हफ्ते हुई थी गिरफ्तारी

    3 days ago

    मुंबई के ओशिवारा फायरिंग मामले में एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान उर्फ KRK को जमानत मिल गई है। उन्हें 25 हजार रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत दी गई है। KRK को पिछले हफ्ते मुंबई पुलिस ने ओशिवारा इलाके में फायरिंग की घटना से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनसे पहले पूछताछ की और बाद में उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान KRK ने बताया था कि फायरिंग उनकी लाइसेंसी बंदूक से हुई थी। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, KRK की वकील सना रईस खान ने मामले में एक्टर की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी कानून की प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल है। उनके मुताबिक, गिरफ्तारी बिना किसी नोटिस के की गई और KRK के संवैधानिक अधिकारों का ध्यान नहीं रखा गया। वकील सना खान ने कहा कि यह भी आरोप लगाया गया कि छह कारतूस यानी गोलियां गायब हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है भी, तो यह एक प्रशासनिक गलती हो सकती है। ऐसे मामलों में लाइसेंस देने वाली अथॉरिटी कार्रवाई कर सकती है। इसके लिए आपराधिक कोर्ट में केस नहीं बनता। उन्होंने यह भी कहा कि KRK पर यह आरोप नहीं है कि उन्होंने किसी व्यक्ति या इमारत को निशाना बनाकर गोली चलाई। KRK एक लाइसेंसी हथियार के मालिक हैं। वकील ने बताया कि छह दिन बाद एक व्यक्ति ने यह कहा कि उसने अपने घर से फायरिंग की आवाज सुनी। हालांकि उस व्यक्ति का नाम रिमांड रिपोर्ट में दर्ज नहीं है। वकील के मुताबिक, पिस्तौल की रेंज सिर्फ 20 से 30 मीटर तक होती है। जबकि KRK के बंगले और उस इमारत के बीच दूरी करीब 1500 मीटर है। ऐसे में वहां तक गोली पहुंचना संभव नहीं है। मुंबई पुलिस के अनुसार, फायरिंग की सूचना मिलने के बाद CCTV फुटेज देखे गए और कई लोगों से पूछताछ की गई। KRK को बाद में अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें दो हफ्ते की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। अब उन्हें इस मामले में जमानत मिल गई है। कौन हैं कमाल आर खान (KRK)? कमाल आर खान उर्फ KRK खुद को फिल्म क्रिटिक बताते हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर वे फिल्मों की आलोचना करते नजर आते हैं। कई बार वे बॉलीवुड स्टार्स पर तीखी टिप्पणियों के कारण चर्चा में रहे हैं। वे सलमान खान, शाहरुख खान और अजय देवगन जैसे बड़े सितारों पर तीखी टिप्पणियां कर चुके हैं। सलमान खान ने तो उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दर्ज कराया था। वहीं, KRK ने साल 2008 में आई फिल्म देशद्रोही मुख्य भूमिका निभाई थी और इसे खुद ही प्रोड्यूस भी किया था। इसके बाद वे 2014 की फिल्म एक विलेन में सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे।
    Click here to Read More
    Previous Article
    एक्टर विशाल जेठवा की मां ने सैनेटरी पैड बेचे:घरों में बर्तन धोए; मर्दानी–2 का खूंखार विलेन होमबाउंड का हीरो बना, फिल्म ऑस्कर पहुंची
    Next Article
    ‘अपना संन्यास वापस ले लो’:विशाल भारद्वाज ने अरिजीत सिंह से प्लेबैक सिंगिंग में लौटने की अपील की, डायरेक्टर ने लिखा इमोशनल नोट

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment