Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    फ्रिज में कर लेंगे ये सेटिंग तो कम आएगा बिजली का बिल, जानें स्मार्ट सेविंग का तरीका

    3 days ago

    Fridge Using Tips: आज के वक्त में लगभग हर घर में फ्रिज का इस्तेमाल होता है. चाहे छोटा परिवार हो या बड़ा यह किचन की बेसिक जरूरत बन चुका है. गर्मी में पानी ठंडा रखना हो बचा हुआ खाना स्टोर करना हो या हफ्ते भर की सब्जियां संभालनी हों फ्रिज हर दिन काम आता है. लेकिन यहां एक बात लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. 

    घर में जितने भी इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज हैं. उनमें फ्रिज लगातार चलने वाली मशीन है. यानी 24 घंटे ऑन ऐसे में अगर इसकी सेटिंग सही न हो तो बिजली का बिल धीरे-धीरे बढ़ता जाता है. अच्छी बात यह है कि कुछ स्मार्ट एडजस्टमेंट से आप हर महीने खर्च कम कर सकते हैं. जान लीजिए क्या हैं इसके तरीके.

    सही टेंपरेचर सेट रहना चाहिए

    यहां सबसे बड़ी गलती लोग यही करते हैं कि फ्रिज को जरूरत से ज्यादा ठंडा सेट कर देते हैं. उन्हें लगता है ज्यादा कूलिंग मतलब बेहतर स्टोरेज. लेकिन ऐसा नहीं है. फ्रिज के लिए 3°C से 5°C का रेंज काफी होता है. जबकि फ्रीजर को -18°C पर रखना सही रहता है. इससे फूड सेफ भी रहता है और कंप्रेसर पर अनावश्यक लोड नहीं पड़ता. तापमान बहुत कम रखने से मोटर ज्यादा देर तक चलती है और बिजली की खपत बढ़ती है. अगर आपके फ्रिज में डिजिटल कंट्रोल है तो सेटिंग चेक करें. मैन्युअल नॉब वाला मॉडल है तो यूजर मैनुअल के अनुसार मिड रेंज पर रखें. 

    यह भी पढ़ें: घर में सबसे ज्यादा बिजली खाते हैं ये 3 उपकरण, ध्यान से करें इस्तेमाल

    डिफ्रॉस्ट चेक करते रहें

    अगर फ्रीजर में बर्फ की मोटी परत जम जाती है. तो कूलिंग सिस्टम को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. एक सेंटीमीटर से ज्यादा आइस लेयर दिखे तो डिफ्रॉस्ट करना जरूरी है. ऑटो डिफ्रॉस्ट मॉडल में भी टाइम टू टाइम चेक करना जरूरी है. इसके अलावा फ्रिज के पीछे लगे कंडेंसर कॉइल्स पर धूल जमना आम बात है. यही धूल हीट रिलीज को अफेक्ट करती है. जिससे बिजली की खपत बढ़ती है. हर तीन से छह महीने में पीछे की सफाई कर दें. बस प्लग निकालें और सूखे कपड़े या ब्रश से क्लीन करें. 

    यह भी पढ़ें: छोटे शहरों में शुरू करें ये 5 बिजनेस, कम निवेश में हर महीने होगी अच्छी कमाई

    बार-बार खोलना बंद करें

    फ्रिज के अंदर एयर फ्लो का सही रहना बेहद जरूरी है. अगर शेल्फ पूरी तरह ठूंस दी जाएं तो ठंडी हवा बराबर सर्कुलेट नहीं कर पाती. इससे मोटर ज्यादा समय तक चलती है. कोशिश करें कि फ्रिज में चीजें सही तरीके से रखें और थोड़ा गैप छोड़ें. इसके साथ ही दरवाजा बार-बार खोलने की आदत छोड़ दें. हर बार दरवाजा खुलने पर ठंडी हवा बाहर निकलती है और अंदर का तापमान बैलेंस करने के लिए कंप्रेसर फिर से एक्टिव होता है. 

    यह भी पढ़ें: आयुष्मान कार्ड से किन बीमारियों का नहीं होता इलाज? जान लीजिए योजना के नियम

    Click here to Read More
    Previous Article
    LIC की इस स्कीम में हर महीने होती है 7000 की कमाई, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ
    Next Article
    आज होली पर दिल्ली मेट्रो का आधे दिन का ब्रेक, दोपहर 2:30 बजे के बाद ही मिलेगी ट्रेन

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment