Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके

    5 days ago

    मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी छिड़ी जंग के बीच पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. सोमवार (16 मार्च) को एक बार फिर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर बड़ी सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया है. तालिबानी प्रवक्ता ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तानी वायुसेना ने बड़ा हमला किया है. जानकारी के मुताबिक 5 बड़े धमाके राजधानी काबुल में हुए हैं.

    हॉस्पिटल को बनाया गया निशाना

    टोलो न्यूज ने सूत्रों से मिली जानकारी के हवाले से बताया कि पाकिस्तान की सरकार ने काबुल के पुल-ए-चरखी इलाके में स्थित नशामुक्ति अस्पताल को निशाना बनाया है. हालांकि जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान की कुछ महत्वपूर्ण सरकारी इमारतें भी पाकिस्तानी वायुसेना की बमबारी का निशाना बनी हैं.

    तालिबान शासन के प्रवक्ता ने दी जानकारी

    तालिबान शासन के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि पाकिस्तानी की ओर से एक बार फिर अफ़गान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है और काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाया है. उनके अनुसार, इस घटना में बड़ी संख्या में नागरिक शहीद और घायल हुए हैं, जिनमें से अधिकतर इलाज करा रहे नशाखोर थे. मुजाहिद ने आगे कहा, 'हम पाकिस्तान की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं और इस तरह की कार्रवाई को मानवता के खिलाफ अपराध मानते हैं.'

    इससे पहले 15 मार्च को भी पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान के दक्षिणी हिस्से में स्थित सैन्य सुविधाओं और ठिकानों पर जोरदार हमले किए गए थे. न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने कंधार में अफगानिस्तान के टेक्निकल सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और इक्विपमेंट स्टोरेज फेसिलिटी को निशाना बनाया. स्थानीय लोगों ने देर रात शहर के ऊपर सेना के विमानों को उड़ते हुए देखा था और कई धमाकों की आवाजें भी सुनी थीं.

    चीन बोला- बातचीत से निकालें हल

    सोमवार को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच चीन ने दोनों देशों से टकराव को खत्म करने और बातचीत करने का आह्वान किया है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने प्रेस वार्ता में बीजिंग के मध्यस्थता प्रयासों से संबंधित एक सवाल पर कहा कि चीन को उम्मीद है कि दोनों पक्ष संयम बरतेंगे, जल्द ही संघर्ष विराम तक पहुंचेंगे और संवाद के जरिए अपने मतभेदों का समाधान करेंगे.

    Click here to Read More
    Previous Article
    'सांप के सिर को ही कुचल दो', सऊदी क्राउन प्रिंस ने दोहराई किंग अब्दुल्ला की मांग, ट्रंप से की थी ये अपील
    Next Article
    मिडिल ईस्ट की जंग में झुलसा दुबई! पर्यटन ठप, गूगल-माइक्रोसॉफ्ट जैसी MNCs पर भी असर

    Related विश्व Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment