Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    एम्स डॉक्टर का खुलासा: डाइट से ज्यादा रात के खाने का समय करता है हेल्थ पर सबसे बड़ा असर, जानें खाने का सही समय

    5 days ago

    आजकल लोग अपनी सेहत के लिए बहुत कुछ करते हैं. फिटनेस के लिए जिम जाते हैं, डाइटिंग करते हैं, और हेल्दी खाने की आदतें अपनाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी थाली में क्या है, इससे ज्यादा जरूरी यह है कि आप रात का खाना कब खाते हैं, यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन अब वैज्ञानिक और डॉक्टर दोनों यह मानने लगे हैं कि खाने का समय आपके स्वास्थ्य पर बड़ा असर डालता है. 

    प्राचीन भारत में भी लोग जल्दी खाना खाते थे. आमतौर पर सूर्यास्त से पहले ही अपना आखिरी खाना कर लिया जाता था. इसके पीछे कई कारण थे. पहला कारण  प्राकृतिक जैविक घड़ी या सर्कैडियन रिदम के साथ तालमेल था. दूसरा कारण पाचन और आंतों का स्वास्थ्य था. वहीं तीसरा और आसान कारण यह था कि उस समय बिजली या आधुनिक लाइट नहीं थी, इसलिए लोग जल्दी सो जाते थे. आयुर्वेद में भी कहा गया है कि सूर्यास्त के बाद पाचन अग्नि कमजोर हो जाती है. यही वजह है कि रात में खाना पचाना मुश्किल हो जाता है. 

    देर रात खाना खाने के नुकसान

    देर रात खाना खाने से आपके पेट और शरीर दोनों पर असर पड़ता है. इससे फैट जलाने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है. इंसुलिन संवेदनशीलता 30-40 प्रतिशत तक गिर सकती है. नींद के हार्मोन प्रभावित होते हैं.पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता है. जब आप रात में देर से खाते हैं, तब शरीर अपने मरम्मत और डिटॉक्स के काम के बजाय पाचन में लगा रहता है. इसलिए आप 8 घंटे की नींद के बाद भी भारीपन, पेट फूलना या थकान महसूस कर सकते हैं. 

    खाने का सही समय क्यों जरूरी है?

    नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित शोध में भी बताया गया है कि शाम को जल्दी खाना खाने से शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. जल्दी रात का खाना खाने के कई फायदे हैं. इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार होता है. रात में ग्लूकोज का स्तर 15 प्रतिशत तक कम हो सकता है. नींद की क्वालिटी बेहतर होती है. जब आप देर रात और जल्दी रात के खाने में कैलोरी की मात्रा समान रखें. इसका कारण है कि सूर्यास्त के बाद मेलाटोनिन का स्तर बढ़ जाता है, जो नींद में मदद करता है, और इंसुलिन का स्राव कम हो जाता है. अगर इस समय आप खाना खाते हैं, तो नींद खराब हो सकती है और शरीर में वसा जमा होने का खतरा बढ़ जाता है. 

    छोटी-सी देरी भी असर डालती है

    ढाई घंटे का अंतर भी बड़ा फर्क डाल सकता है.  इसके लिए अगर आप शाम 7 बजे खाना खाते हैं, तो नींद बेहतर आएगी और शुगर लेवल स्थिर रहेगा. लेकिन अगर आप रात 9:30 बजे खाना खाते हैं, तो शुगर लेवल तेजी से बढ़ेगा. विशेष रूप से, डायबिटीज या फैटी लिवर वाले लोगों के लिए यह और भी खतरनाक हो सकता है. देर रात खाने से उनके शुगर लेवल में 30-50 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है. 

    यह भी पढ़ें : बॉडी फैट तो घट रहा लेकिन वजन नहीं कम हो रहा, जानें कहां है दिक्कत

    Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

    Click here to Read More
    Previous Article
    IPO Alert: 28 जनवरी से खुल रहा इस कंपनी का इश्यू; ग्रे मार्केट में तेज है शेयरों की चाल, जानें डिटेल
    Next Article
    सोते वक्त लंबे समय से गिर रही है लार तो हो जाएं सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

    Related लाइफस्टाइल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment