Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Dhurandhar The Revenge Update: धुरंधर: द रिवेंज में विलेन इमरान हाशमी? वायरल पोस्ट ने बढ़ाई सनसनी

    3 days ago

    आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. खास बात यह है कि फिल्म के रहस्यमयी किरदार ‘बड़े साहब’ को लेकर एक नई खबर सामने आई है.

    हाल ही में सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म Letterboxd पर फिल्म की कास्ट लिस्ट में इमरान हाशमी का नाम दिखाई दिया. इसके बाद से फैंस के बीच यह चर्चा तेज हो गई कि क्या इमरान हाशमी इस फिल्म में ‘बड़े साहब’ का किरदार निभाने वाले हैं. हालांकि, इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

    धुरंधर: द रिवेंज में खलनायक का खुलासा?

    ‘धुरंधर: द रिवेंज’ फिल्म और भी बड़ा, बोल्ड और रोमांचक बनाने जा रही है. यह फिल्म 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी. धुरंधर सीरीज की पहली फिल्म में ‘बड़े साहब’ का जिक्र जरूर हुआ था, लेकिन उनका चेहरा नहीं दिखाया गया था. इसी वजह से यह किरदार दर्शकों के लिए एक बड़ा रहस्य बन गया था. अब जब इमरान हाशमी का नाम ‘बड़े साहब’ के किरदार से जोड़ा जा रहा है, तो फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है.

    सोशल मीडिया पर वायरल हुए स्क्रीनशॉट

    टाइम्स ऑफ इंडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ यूजर्स ने स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिनमें इमरान हाशमी का नाम फिल्म की कास्ट में दिख रहा है. इसके बाद कई लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि वे ही ‘बड़े साहब’ हो सकते हैं. लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि Letterboxd जैसे प्लेटफॉर्म पर जानकारी को कोई भी एडिट कर सकता है. इसलिए इसे पूरी तरह सच मानना सही नहीं होगा.

    कुछ फैंस का यह भी मानना है कि ‘बड़े साहब’ का किरदार किसी असली अपराधी या बड़े आतंकी से प्रेरित हो सकता है. हालांकि, फिल्म की टीम ने इस बारे में अब तक कोई बयान नहीं दिया है. न तो ट्रेलर में और न ही किसी आधिकारिक घोषणा में इस किरदार की असली पहचान सामने आई है.

    क्या फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज बनने वाले हैं इमरान?

    अब सबकी नजर फिल्म के अगले अपडेट पर है. क्या सच में इमरान हाशमी ‘बड़े साहब’ बनकर दर्शकों को चौंकाएंगे या यह सिर्फ एक अफवाह है,फिल्म की टीम की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, जिससे रहस्य और बढ़ गया है. अगर इमरान हाशमी इस किरदार में दिखाई देते हैं, तो यह फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज हो सकता है.इसका खुलासा आने वाले समय में ही होगा.

    Click here to Read More
    Previous Article
    नए प्रोजेक्ट में साथ आएंगे शाहरुख खान और विशाल भारद्वाज? निर्देशक ने दिया हिंट
    Next Article
    'कांतारा 2' के दैव वाले सीन की मिमिक्री कर कानूनी पचड़े में फंसे थे रणवीर सिंह, अब कर्नाटक HC से लगाई गुहार

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment