Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Dhurandhar 2 VS South Films: तमिल- तेलुगू फिल्मों को रणवीर सिंह ने चटाई बॉक्स ऑफिस पर धूल, जानें 27 मार्च का कलेक्शन

    6 days ago

    19 मार्च 2026 का दिन बॉक्स ऑफिस के लिए यादगार बन गया है. वो भी केवल एक फिल्म की वजह से ही, और वो एक फिल्म है 'धुरंधर 2'. वैसे इस फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर कुछ साउथ की फिल्में भी रिलीज हुई हैं. लेकिन उन फिल्मों को भी रणवीर सिंह की इस एक फिल्म में धूल चटा दी है. ना केवल हिंदी भाषा में बल्कि इन फिल्मों की तमिल और तेलुगू भाषा में भी. आइये बताते हैं इन फिल्मों का नौवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

    'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    'धुरंधर 2' रिलीज के नौवें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. सैकनिल्क के मुताबिक रणवीर सिंह की इस फिल्म ने रिलीज के नौवें दिन रात 9 बजे तक 33.10 करोड़ रुपये की कमाई की है. जिसमें से 29.84 करोड़ रुपये हिंदी भाषा में कमाए हैं. इसके अलावा तमिल और तेलुगू भाषा से भी फिल्म ने अच्छा खासा कलेक्शन किया है. फिल्म ने नौ दिनों में अब तक कुल 707.27 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

    'उस्ताद भगत सिंह' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की रिलीज को भी आज नौ दिन पूरे हो गए हैं. इस फिल्म ने सैकनिल्क के मुताबिक आज यानी शुक्रवार 27 मार्च को रात 9 बजे तक 1.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसे मिलाकर कुल कलेक्शन 67.97 करोड़ हो गया है.

    'यूथ' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    तमिल भाषा की ये फिल्म भी 19 मार्च को ही रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने सैकनिल्क के मुताबिक रिलीज के नौवें दिन रात 9 बजे तक 1.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसे मिलाकर पूरे नौ दिनों का कुल कलेक्शन इंडिया में 27.87 करोड़ रुपये हो चुका है.

    'आड़ू 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    मलयालम भाषा की फिल्म 'आड़ू 3' भी 19 मार्च को ही रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने सैकनिल्क के मुताबिक रिलीज के नौवें दिन में 1.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. नौ दिनों के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 37.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

    'धुरंधर 2' vs साउथ फिल्में
    तेलुगू सिनेमा की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने सैकनिल्क के मुताबिक नौवें दिन रात 9 बजे तक 2.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. जो पवन कल्याण की फिल्म से दो गुना से भी ज्यादा है. पवन कल्याण की फिल्म ने आज 1.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही किया है. तेलुगू भाषा में तो रणवीर ने पवन कल्याण को अच्छी तरह से धूल चटा दी है.

    तो वहीं तमिल भाषा में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने 0.74 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. सैकनिल्क के मुताबिक ये आंकड़े आज यानी 27 मार्च रात 9 बजे तक के हैं. तो वहीं तमिल भाषा की फिल्म 'यूथ' ने आज के दिन 1.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जो रणवीर की फिल्म से तो ज्यादा है लेकिन तमिल भाषा के हिसाब से कम ही है. लेकिन रणवीर सिंह का क्रेज साउथ में भी कफी तगड़ा ही नजर आ रहा है.

    हालांकि 'धुरंधर 2' फिल्म के मलयालम भाषा के आंकड़े सामने नहीं आए हैं, ऐसे में 'आड़ू 3' और 'धुरंधर 2' का मुकाबल नहीं किया जा सकता है.

    Click here to Read More
    Previous Article
    ज्वैलरी से लदे रहने वाले इस सिंगर के घर में हैं सोने की कुर्सियां, गणेश भगवान की 1000 मूर्तियां, देखें इनसाइड तस्वीरें
    Next Article
    Aaj Ka Tula Rashifal 28 March 2026: तुला राशि करियर में जबरदस्त सफलता, बिजनेस में स्मार्ट रणनीति और आर्थिक मजबूती

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment