Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Dhurandhar 2 North America BO: नॉर्थ अमेरिका में धुरंधर 2 का धमाल, रणवीर सिंह की फिल्म की शाहरुख की जवान के रिकॉर्ड पर नजर

    1 week ago

    'धुरंधर: द रिवेंज' को एडवांस बुकिंग में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने पहले ही बॉलीवुड में सबसे ज़्यादा प्रीमियर प्री-सेल्स कर ली है. वहीं अब नॉर्थ अमेरिका में फिल्म टॉप 5 ओपनिंग वीकेंड में एंट्री का टारगेट बना रही है.

    नॉर्थ अमेरिका में धुरंधर 2 की कमाई

    कनाडा में एडवांस बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है. वेंकी बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर 2 ने अमेरिका में ओपनिंग वीकेंड के लिए 1.95 मिलियन डॉलर की एडवांस बुकिंग कर ली है.

    ओपनिंग वीकेंड पर कमाई करने वाली टॉप 5 इंडियन ग्रॉसर फिल्में

    बता दें कि नॉर्थ अमेरिका में ओपनिंग वीकेंड में कमाई करने वाली टॉप 5 इंडियन ग्रॉसर फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में कल्कि 2898 एडी नंबर वन पर है. फिल्म ने 11.2 मिलियन डॉलर कमाए थे.

    दूसरे नंबर पर बाहुबली 2 है. बाहुबली 2 ने 10.43 मिलियन डॉलर कमाए थे. तीसरे नबंर पर पुष्पा 2 है. पुष्पा 2 ने 9.51 मिलियन डॉलर कमाए थे. चौथे नंबर पर आरआरआर है. आरआरआर ने 9.5 मिलियन डॉलर कमाए थे. चौथे नंबर पर जवान 2 है.

    जवान का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे रणवीर सिंह?
    शाहरुख खान की फिल्म जवान ने ओपनिंग वीकेंड पर 9.49 मिलियन डॉलर की कमाई की थी. जवान ने पठान को पछाड़ा था. पठान ने 7.49 मिलियन डॉलर की कमाई की थी और टॉप 5 में एंट्री पाई थी. अब धुरंधर 2 जवान के इस खिताब को अपने नाम करने की कोशिश में है. जवान को पछाड़ने और टॉप 5 में एंट्री के लिए रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को 9.49 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई करनी पड़ेगी.

    बता दें कि धुरंधर 2 को आदित्य धर ने बनाया था. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर को फैंस ने बहुत पसंद किया था. ये फिल्म दिसंबर 2025 में आई धुरंधर का सीक्वल है. धुरंधर ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी.

    Click here to Read More
    Previous Article
    रणदीप हुड्डा के घर में गूंजी किलकारी, पत्नी लिन ने बेबी गर्ल को दिया जन्म, एक्टर ने लिखा- दादाजी और पोती को जन्मदिन की घणी बधाई
    Next Article
    Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उड़ाएगी गर्दा, ओपनिंग डे पर होगा ये बड़ा कमाल

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment