Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Dhurandhar 2 BO Day 1 Prediction: 'धुरंधर 2' तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड, बन सकती है बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर, जानें- बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन

    3 days ago

    आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर: द रिवेंज' के हाल के सालों की मच अवेटेड भारतीय फिल्मों में से एक बन गई है, जिसकी पॉपुलैरिटी 'बाहुबली' और 'पुष्पा' के सीक्वल के बराबर है. रणवीर सिंह स्टारर फिल्म के लिए लोगों की दीवानगी की अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रीव्यू शो और रेग्यूलर शो दोनों के लिए धुआंधार एडवांस बुकिंग हुई है और प्री सेल कलेक्शन में ही ‘धुरंधर 2’ कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है.

    वहीं फिल्म के प्रीमियर शो में कुछ घंटे ही बचे हैं और 19 मार्च को ये फुल फ्लैज्ड देश और दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी. ऐसे में जानते हैं ये फिल्म रिलीज के पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है.

    'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
    रणवीर सिंह स्टारर फिल्म की एडवांस बुकिंग आसमान छू रही है. इसकी रिलीज में एक दिन से कम समय बचा है और इसके प्रीव्यू शो से ये सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 44.25 करोड़ की कमाई कर चुकी है. यह आसानी से एक नया भारतीय रिकॉर्ड है. इन सबके बीच ‘धुरंधर 2’ की भारत में पहले दिन की एडवांस बुकिंग तीन दिन पहले शुरू हुई थी जिसमें ये अब तक बिना ब्लॉक सीटों के 29.11 करोड़ और ब्लॉक सीटों के साथ 38.62 करोड़ कमा चुकी है. वहीं ओवरसीज में इसकी वीकेंड के लिए प्री सेल 75 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है. इसी के साथ धुरंधर 2 की कुल प्री सेल्स 153 करोड़ से ज्यादा है (ब्लॉक सीटों के साथ)

    धुरंधर 2’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग?
    पेड प्रीव्यू टिकटों ने धुरंधर 2 को बहुत मदद की है.फिल्म को लेकर ट्रेड एनालिस्टों का प्रीडिक्शन है कि ये फिल्म शाहरुख खान की पठान (57 करोड़ रुपये) और रणबीर कपूर की एनिमल (63 करोड़ रुपये) से भी ज्यादा कमाई करेगी.

    • इसका मतलब है कि फिल्म का पहले दिन का कुल कलेक्शन (प्रीमियर कलेक्शन समेत) 100 करोड़ रुपये से ज्यादा होगा, जो हिंदी सिनेमा के लिए पहली बार होगा.
    • इन सबके बीच इस फिल्म को विदेशों में मिल रही ज़बरदस्त चर्चा सोने पर सुहागा है. फिल्म उत्तरी अमेरिका में किसी भारतीय फिल्म के सबसे बड़े प्रीमियर का रिकॉर्ड बनाने की राह पर है, जहां पेड प्रीव्यू और पहले दिन के कलेक्शन से 25 लाख डॉलर की कमाई हो चुकी है.
    • ग्लफ देशों और पाकिस्तान में रिलीज़ न होने के बावजूद, धुरंधर 2 से ज्यादातर टेरिटिरिज  में रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद है. ट्रेड एनालिस्टों का मानना ​​है कि धुरंधर 2 अपने पहले दिन 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन (प्रीव्यू कलेक्शन सहित) कर सकती है.
    •  ऐसा करने वाली यह ‘बाहुबली 2’, ‘आरआरआर’ और ‘पुष्पा 2’ के बाद चौथी भारतीय फिल्म (और बॉलीवुड की पहली) होगी.

    पहले दिन कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है ‘धुरंधर 2’
    बता दें कि पुष्पा 2 का वर्ल्डवाइड पहले दिन का 274 करोड़ रुपये का कलेक्शन भले ही सेफ हो, लेकिन बाहुबली 2 (214 करोड़ रुपये) और आरआरआर (223 करोड़ रुपये) के रिकॉर्ड खतरे में हैं. जवान (129 करोड़ रुपये) का ऑल टाइम बॉलीवुड रिकॉर्ड टूटना तय है.

    वर्ल्डवाइड भारतीय फिल्मों का हाईएस्ट ओपनिंग डे कलेक्शन

    • पुष्पा 2: द रूल - 274 करोड़ रुपये
    • आरआरआर- 223 करोड़ रुपये
    • बाहुबली 2: द कंक्लूजन - 214 करोड़ रुपये
    • कल्कि 2898 एडी -177 करोड़ रुपये
    •  केजीएफ चैप्टर 2 -159 करोड़ रुपेय
    •  सालार-158 करोड़ रुपये
    • कुली -153 करोड़ रुपये
    • दे कॉल हिम ओजी-144 करोड़ रुपये
    • लियो -142 करोड़ रुपये
    • जवान -129 करोड़ रुपये

    धुरंधर 2 के बारे में सब कुछ
    रणवीर सिंह के अलावा, धुरंधर 2 में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी की वापसी हो रही है. अक्षय खन्ना, जिन्होंने पार्ट 1 में विलेन रहमान डकैत का किरदार निभाया था, एक कैमियो रोल में नज़र आ सकते हैं. ये स्पाई थ्रिलर 19 मार्च को रिलीज़ होने वाली है. वहीं धुरंधर ने दुनिया भर में 1300 करोड़ की कमाई की थी और दिसंबर में रिलीज़ होने के तीन महीने बाद भी सिनेमाघरों में चल रही है. 

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    Dhurandhar The Revenge Live Updates: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू शो आज, एडवांस बुकिंग में ही कर डाली रिकॉर्ड तोड़ कमाई
    Next Article
    अली फजल ने प्यारे अंदाज में किया ऋचा चड्ढा को एनिवर्सरी विश, फोटोज हो रहीं वायरल

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment