Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    “Creta, घर और खेत… सब कुछ बना लिया! मुंबई के प्लंबर की ₹18 लाख कमाई ने उड़ाए लोगों के होश”

    1 week ago

    आज के दौर में अक्सर लोगों को लगता है कि अच्छी कमाई सिर्फ बड़ी डिग्री, ऑफिस की नौकरी या कॉरपोरेट जॉब से ही होती है. लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आई एक कहानी ने इस सोच को काफी हद तक बदल दिया है. दरअसल एक शख्स ने इंटरनेट पर ऐसा दावा किया जिसे पढ़कर हजारों लोग हैरान रह गए. उसने बताया कि मुंबई में काम करने वाला एक प्लंबर साल में करीब 18 लाख रुपये कमा रहा है.

    यह बात सुनकर पहले तो उसे खुद यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब उसने प्लंबर से उसकी कमाई और काम के बारे में विस्तार से बात की तो पूरी कहानी ही अलग निकली. यही वजह है कि यह पोस्ट देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई और लोगों के बीच ब्लू कॉलर जॉब यानी हुनर वाले कामों की कमाई को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई.

    Reddit पोस्ट से शुरू हुई चर्चा

    दरअसल यह पूरा मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर किए गए एक पोस्ट से सामने आया. पोस्ट करने वाले यूजर ने बताया कि वह अपनी हाउसिंग सोसाइटी में एक प्लंबर से बातचीत कर रहा था. उस समय प्लंबर पाइपलाइन ठीक करने का काम कर रहा था और इसी दौरान दोनों के बीच काम और कमाई को लेकर चर्चा शुरू हो गई. यूजर ने बताया कि वह प्लंबर मुंबई के कई इलाकों में काम करता है और अलग-अलग टाउनशिप की प्लंबिंग संभालता है. बातचीत के दौरान जब यूजर ने उससे उसकी सालाना कमाई के बारे में पूछा तो जो जवाब मिला उसने उसे पूरी तरह चौंका दिया.

    सालाना कमाई सुनकर उड़ गए होश

    यूजर के मुताबिक प्लंबर ने बताया कि वह मुंबई के मीरा रोड, बोरीवली और कांदिवली इलाके की कई हाउसिंग सोसाइटी में काम करता है. इन सभी जगहों से मिलने वाली कमाई को मिलाकर उसकी सालाना आय करीब 18 लाख रुपये तक पहुंच जाती है. यह सुनकर पोस्ट करने वाले शख्स को पहले तो यकीन ही नहीं हुआ. लेकिन प्लंबर ने विस्तार से बताया कि वह अलग-अलग सोसाइटी में नियमित मेंटेनेंस का काम करता है और छोटे-बड़े प्लंबिंग कामों से अच्छी कमाई हो जाती है.

    लग्जरी कार और गांव में जमीन भी

    पोस्ट में यूजर ने यह भी बताया कि उस प्लंबर की लाइफस्टाइल भी काफी अच्छी है. उसने साल 2023 मॉडल की Hyundai Creta कार खरीदी हुई है. इसके अलावा उसने अपने गांव में घर भी बनवाया है और खेती के लिए जमीन भी खरीदी है. यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि यह सब सुनने के बाद वह अपनी जिंदगी के फैसलों के बारे में सोचने लगा. उसे लगा कि शायद उसने करियर चुनते समय कुछ गलत फैसले ले लिए.

    यह भी पढ़ें: नेपाल में भी चलता है अपना UPI... इंडियन टूरिस्ट ने शेयर किया वीडियो, हो गया वायरल

    लोगों ने बताया स्किल्ड काम की असली ताकत

    जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई, हजारों लोगों ने इस पर अपनी राय देना शुरू कर दिया. कई यूजर्स ने कहा कि भारत में स्किल्ड ब्लू कॉलर काम करने वालों की काफी कमी है. एक यूजर ने लिखा कि भारत में ज्यादातर लोग सिर्फ व्हाइट कॉलर जॉब यानी ऑफिस की नौकरी चाहते हैं. इसलिए प्लंबिंग, इलेक्ट्रिकल, कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन जैसे कामों में प्रशिक्षित लोगों की कमी हो गई है. ऐसे में जो लोग इन कामों में माहिर होते हैं, उन्हें अच्छी कमाई मिल जाती है.

    यह भी पढ़ें: यही तो प्यार है... बीमार पत्नी के मेडिकल बिल भरने के लिए डिलीवरी मैन बना 78 साल का बुजुर्ग, वायरल हो गई स्टोरी

    Click here to Read More
    Previous Article
    UGC का आदेश: कैंपस बनेगा मेंटल हेल्थ फ्रेंडली, जानें पढ़ाई का दबाव कम करने की क्या है तैयारी?
    Next Article
    Video: मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी के बाद मोनालिसा की ‘ख्वाजा जी’ वाली रील वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

    Related ट्रेंडिंग Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment