Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    चंद्रग्रहण की वजह से भारत ने देरी से ट्रेनिंग की:वानखेड़े में 6 से 9 बजे का शेड्यूल तय था, खिलाड़ी 7:20 बजे मैदान पर पहुंचे

    2 weeks ago

    टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम की मंगलवार शाम की प्रैक्टिस तय समय पर शुरू नहीं हो सकी। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक टीम इंडिया ने चंद्र ग्रहण के कारण अपना ट्रेनिंग सेशन करीब डेढ़ घंटे देर से शुरू किया। BCCI ने रिलीज जारी कर पहले बताया था कि टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 6 से 9 बजे तक अभ्यास करेगी, लेकिन खिलाड़ी करीब 7:20 बजे मैदान पर पहुंचे। सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्य जरूर समय पर पहुंच गए थे। मुख्य कोच और खिलाड़ियों ने चंद्र ग्रहण खत्म होने का इंतजार किया। पूरी टीम करीब 80 मिनट की देरी से मैदान पर आई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम की प्रैक्टिस में देरी की वजह चंद्र गहण थी। हालांकि टीम मैनेजमेंट ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। धार्मिक मान्यताओं में चंद्रग्रहण के समय बाहर निकलने की वजह घर में रहना सही माना जाता है। फ्लड लाइट्स की इंटेंसिटी भी कम रखी गई स्टेडियम मैनेजमेंट ने शाम करीब 6:50 बजे फ्लड लाइट्स चालू कर दी थीं, लेकिन शुरुआत में इन्हें पूरी क्षमता के साथ नहीं जलाया गया। जब खिलाड़ियों के आने का समय हुआ, तब जाकर लाइट्स पूरी तरह चालू की गईं। इससे पहले सपोर्ट स्टाफ ने पिच और आउटफील्ड की स्थिति का जायजा लिया। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भिड़ना है भारत को इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में 5 मार्च को इंग्लैंड का सामना करना है। डिफेंडिंग चैंपियन होने के नाते भारतीय टीम पर खिताब बचाने का दबाव है। वानखेड़े की पिच पर रात के समय ओस का बड़ा रोल होता है। प्रैक्टिस में देरी की वजह से खिलाड़ियों को ओस वाली परिस्थितियों में अभ्यास करने का मौका मिला, जो मैच के लिहाज से फायदेमंद हो सकता है। अभिषेक ने ऑफ-स्पिन और लेग-स्पिनर्स का सामना किया अभिषेक शर्मा के लिए वानखेड़े स्टेडियम बेहद खास है। ठीक एक साल पहले इसी मैदान पर उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ महज 54 गेंदों में 135 रनों की तूफानी पारी खेली थी। हालांकि मौजूदा टूर्नामेंट में अभिषेक अपनी उस आक्रामक लय के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन बनाकर उन्होंने फॉर्म में लौटने के संकेत दिए हैं। मंगलवार को बैटिंग कोच सितांशु कोटक की देखरेख में उन्होंने स्पिनरों के खिलाफ लंबी प्रैक्टिस की। उनकी कमजोरी को देखते हुए उन्हें विशेष रूप से ऑफ-स्पिन और लेग-स्पिनर्स का सामना कराया गया। हार्दिक ने 2 घंटे की लंबे शॉट की प्रैक्टिस की, अर्शदीप ने यॉर्कर फेंकी प्रैक्टिस सेशन के दौरान स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा मेहनत की। उन्होंने करीब दो घंटे तक नेट्स पर बिताए और लंबे शॉट लगाने का अभ्यास किया। वहीं, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह यॉर्कर की प्रैक्टिस करते दिखे। तिलक वर्मा और ईशान किशन ने भी एक घंटे से ज्यादा समय तक तेज और स्पिन गेंदबाजी का सामना किया। तिलक ने कुलदीप यादव के खिलाफ स्लॉग स्वीप और वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ सीधे छक्के जड़कर अपनी पावर हिटिंग दिखाई। वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम टीम इंडिया ने 1 मार्च को कोलकाता में खेले गए सुपर-8 के करो या मरो मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। जवाब में भारत ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। भारत की जीत के हीरो संजू सैमसन रहे। उन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 12 चौके और 4 छक्के लगाए। तिलक वर्मा ने 15 गेंदों पर 27 रन की तेजतर्रार पारी खेली। --------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… चंद्र ग्रहण समाप्त, शुद्धिकरण के बाद मंदिर खुले:कोलकाता में आधा नजर आया चांद, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दौरान होली उत्सव साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण समाप्त हो गया है। चंद्र ग्रहण मंगलवार (3 मार्च 2026) दोपहर 3.21 बजे शुरू हुआ और शाम 6.47 बजे तक रहा। भारत के पूर्वी हिस्से में चंद्र ग्रहण सबसे पहले दिखा। कोलकाता में पूर्णिमा का चांद ग्रहण के चलते आधा दिखाई दिया। ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों में भगवान को स्नान कराया गया। श्रृंगार और भोग आरती के बाद मंदिर खुल गए। पूरी खबर RCB की चिन्नास्वामी स्टेडियम में वापसी होगी:5 होम मैच बेंगलुरु में, 2 मुकाबले रायपुर में होंगे; विक्ट्री सेलिब्रशन में 11 लोगों की जान गई थी डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) एक बार फिर अपने घरेलू मैदान पर लौटेगी। टीम IPL 2026 में अपने सात होम मुकाबलों में से पांच मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी, जबकि बाकी दो मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होंगे। पूरी खबर
    Click here to Read More
    Previous Article
    स्मृति मंधाना दुनिया की नंबर-1 वनडे बैटर बनीं:हरमनप्रीत कौर की टॉप-10 में वापसी, दीप्ति शर्मा ऑलराउंडर्स में पांचवें नंबर पर
    Next Article
    ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में लक्ष्य ने डिफेंडिंग चैंपियन को हराया:मालविका बंसोड़ हारीं, मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव-तनीषा की जोड़ी अगले दौर में

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment