Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Business Tips: बिजनेस शुरू करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं होगी पैसों और प्लानिंग की दिक्कत; जानिए डिटेल

    1 week ago

    Business Planning Tips: अगर आप अपना बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो शुरुआत से ही कुछ जरूरी बातों को समझ लेना फायदेमंद रहता है. सही प्लानिंग, फंडिंग के विकल्प और सरकारी योजनाओं का सही इस्तेमाल आपके काम को आसान बना सकता है.

    अगर इन जरूरी पहलुओं पर ध्यान दिया जाए, तो बिजनेस शुरू करना न सिर्फ आसान हो जाता है, बल्कि उसे तेजी से आगे बढ़ाने में भी मदद मिलती है. आइए जानते हैं, इन कुछ जरूरी बातों को...

    बिजनेस आइडिया पर सही तरीके से करें पड़ताल

    किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह समझ लेना बहुत जरूरी होता है. आपको यह देखना चाहिए कि आपके प्रोडक्ट की असल में जरूरत कहां है. लोग इसके लिए पैसा खर्च करने को तैयार हैं भी या नहीं?

    साथ ही बाजार में पहले से मौजूद कंपनियों को समझना भी जरूरी है, ताकि आप जान सकें कि आप उनसे अलग क्या कर सकते हैं. सही जानकारी के आधार पर लिया गया फैसला आगे चलकर जोखिम को कम करता है और बिजनेस को सफल बनाने में मदद करता है.

    फाइनेंस को लेकर पहले से बनाएं प्लान

    कई नए बिजनेस सही प्लानिंग न होने की वजह से बीच में ही रुक जाते हैं, खासकर जब पैसों का सही मैनेजमेंट नहीं हो पाता. इसलिए शुरुआत से ही हर खर्च और आमदनी का हिसाब रखना जरूरी है.

    कोशिश करें कि कम से कम 6 महीने तक का खर्च पहले से सोचकर रखें, ताकि अचानक किसी दिक्कत में काम न रुके. साथ ही अपने निजी खर्च और बिजनेस के पैसों को अलग रखना भी बहुत जरूरी है, इससे चीजें साफ और कंट्रोल में रहती हैं.

    सरकारी योजनाओं का सही इस्तेमाल करें

    स्टार्टअप शुरू करते समय सरकार की योजनाएं आपके लिए बड़ा सहारा बन सकती हैं. केंद्र सरकार ने नए कारोबारों को बढ़ावा देने के लिए कई स्कीम्स शुरू की हैं. जिनसे टैक्स में राहत से लेकर फंडिंग तक मदद मिलती है.

    उदाहरण के लिए Startup India Scheme के तहत टैक्स छूट और आसान नियमों का फायदा मिलता है. वहीं MUDRA Loan के जरिए बिना गारंटी के लोन लिया जा सकता है. इसके अलावा Credit Guarantee Fund Trust (CGTMSE) बिना गिरवी के लोन पर गारंटी देने में मदद करता है.

    यह भी पढ़ें: Upcoming IPO: निवेशकों के लिए कमाई का मौका! इस हफ्ते खुलेंगे इन कंपनियों के इश्यू और होगी बड़ी लिस्टिंग्स

    Click here to Read More
    Previous Article
    युद्ध की आग ने बढ़ाई रेस्टुरेंट के किचन की तपिश, छंटनी का मंडराया खतरा, सैलरी पर संकट
    Next Article
    Upcoming IPO: निवेशकों के लिए कमाई का मौका! इस हफ्ते खुलेंगे इन कंपनियों के इश्यू और होगी बड़ी लिस्टिंग्स

    Related बिजनेस Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment