Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    बंदरों से राष्ट्रपति मुर्मु का चश्मा बचाने की तैयारी, वृंदावन में लगे बंदरों के कटआउट, यूजर्स ने ले लिए मजे

    1 week ago

    देश के राष्ट्रपति की सुरक्षा एक गंभीर विषय है और सरकार प्रशासन इसे लेकर हमेशा चाक चोबंद रहते हैं. लेकिन जरा सोचिए, राष्ट्रपति को खतरा किसी इंसान से नहीं बल्कि बंदर से हो तो? जी हां, इन दिनों एक खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल है जिसमें कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति के 19 मार्च वाले वृंदावन दौरे को देखते हुए शासन प्रशासन ने वृंदावन की गलियों में बंदरों के कटआउट लगा दिए है, जिससे कि राष्ट्रपति के साथ उनका चश्मा भी बंदरों से सुरक्षित रहे.

    राष्ट्रपति का चश्मा बचाने के लिए वृंदावन में लगे कटआउट

    दरअसल, Droupadi Murmu के 19 मार्च से होने वाले दौरे से पहले प्रशासन के सामने सबसे बड़ी टेंशन बन गए हैं यहां के मशहूर ‘चश्मा चोर’ बंदर. ये बंदर बड़े ही स्मार्ट अंदाज में लोगों का चश्मा झपट लेते हैं और फिर उसे वापस करने के बदले फ्रूटी या खाने-पीने की चीजों की डिमांड करते हैं, जैसे कोई मिनी बार्टर सिस्टम चल रहा हो! अब जब राष्ट्रपति का कार्यक्रम तय है, जिसमें Vrindavan के प्रमुख स्थलों, उड़िया बाबा आश्रम, रामकृष्ण मिशन अस्पताल और गोवर्धन परिक्रमा शामिल है, तो प्रशासन नहीं चाहता कि ये ‘नटखट गैंग’ किसी तरह की गड़बड़ी करे.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ABP News (@abpnewstv)

    19 मार्च को मथुरा-वृंदावन का दौरा करेंगी राष्ट्रपति

    मथुरा- वृंदावन के शरारती ‘चश्मा चोर’ बंदरों से निपटने के लिए प्रशासन बंदरों का कटआउट लगाने की तैयारी में हैं. आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 19 मार्च से प्रस्तावित 3 दिवसीय दौरे को देखते हुए प्रशासन के सामने इन बंदरों से निपटना बड़ी चुनौती बन गया है. इसी समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने नई तरकीब निकालने की योजना बनाई है. अब ये मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा जिसे लेकर यूजर्स भी मजे लेने में लगे हैं.

    यह भी पढ़ें: यही तो प्यार है... बीमार पत्नी के मेडिकल बिल भरने के लिए डिलीवरी मैन बना 78 साल का बुजुर्ग, वायरल हो गई स्टोरी

    यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

    सोशल मीडिया पर ये मामला जैसे ही वायरल हुआ वैसे ही इसे लेकर यूजर्स के बीच मजेदार चर्चा शुरू हो गई. एक और यूजर ने लिखा...जब कटआउट ही लगाने हैं तो फिर सिक्योरिटी का क्या रोल है. एक और यूजर ने लिखा...कुछ भी कर लो, अगर बंदरों को पता लग गया कि राष्ट्रपति है फिर तो चश्मा चोरी होगा और डिमांड भी बड़ी होगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....डर का माहौल है.

    यह भी पढ़ें: नेपाल में भी चलता है अपना UPI... इंडियन टूरिस्ट ने शेयर किया वीडियो, हो गया वायरल

    Click here to Read More
    Previous Article
    Video: महिला को डराने पर रोबोट को उठा ले गई पुलिस, यूजर्स बोले, "अब लफंगों की नौकरी भी खतरे में है"
    Next Article
    Video: ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल

    Related ट्रेंडिंग Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment