Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    बस 210 रुपये से शुरू करें निवेश, हर महीने मिलेगी 5000 रुपये की पेंशन, जान लें काम की बात

    5 days ago

    आज हर इंसान मेहनत कर रहा है, लेकिन एक सवाल सबके मन में रहता है कि रिटायरमेंट के बाद क्या होगा, जब कमाने की ताकत कम हो जाएगी, तब खर्च कैसे चलेगा, दवाइयों, घर और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पैसे कहां से आएंगे. खासतौर पर असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग जैसे मजदूर, ड्राइवर, रेहड़ी-पटरी वाले, घरेलू कामगार, इनके लिए रिटायरमेंट की प्लानिंग करना और भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे लोगों की इसी चिंता को दूर करने के लिए भारत सरकार ने एक भरोसेमंद योजना शुरू की है, जिसका नाम  अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana – APY) है. यह योजना आपको बुढ़ापे में हर महीने तय पेंशन देने की गारंटी देती है, ताकि आप सम्मान के साथ अपनी जिंदगी जी सकें. 

    अटल पेंशन योजना क्या है?

    अटल पेंशन योजना एक सरकारी पेंशन स्कीम है, जिसमें थोड़ा-थोड़ा निवेश करके आप 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की पेंशन पा सकते हैं. इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें मिलने वाली पेंशन पूरी तरह गारंटीड होती है यानी बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई खतरा नहीं हैं.

    कौन लोग इस योजना का फायदा उठा सकते हैं?

    अटल पेंशन योजना से जुड़ने के लिए कुछ आसान शर्तें हैं. जैसे आप भारतीय नागरिक हों, आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच हो, आपके पास बैंक खाता होना चाहिए, यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो इनकम टैक्स स्लैब में नहीं आते है. 

    कितना करना होगा निवेश?

    अटल पेंशन योजना में निवेश की रकम आपकी उम्र और चुनी गई पेंशन पर निर्भर करती है. अगर आपकी उम्र 18 साल है. तो 1,000 पेंशन के लिए  करीब 42 प्रति माह और 5,000 पेंशन के लिए करीब 210 प्रति माह निवेश करना होगा. अगर आपकी उम्र 40 साल है तो 1,000 पेंशन के लिए करीब 291 प्रति माह और 5,000 पेंशन के लिए करीब 1,454 प्रति माह निवेश करना होगा यानी जितनी जल्दी योजना से जुड़ेंगे, उतना ही कम पैसा हर महीने देना होगा. आप मासिक या तिमाही आधार पर भी योगदान कर सकते हैं. 

    60 साल के बाद क्या फायदा मिलेगा?

    60 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद आपको हर महीने तय पेंशन मिलेगी. पेंशन की रकम 1,000 से 5,000 के बीच होगी.यह पेंशन जीवन भर मिलती रहेगी. अगर पेंशन धारक की मृत्यु हो जाती है, तो पेंशन का लाभ जीवनसाथी को मिलता है, दोनों के निधन के बाद नामांकित व्यक्ति को जमा की गई राशि वापस मिल जाती है. अटल पेंशन योजना में निवेश करने पर आपको आयकर अधिनियम की धारा 80CCD के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है.

    अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

    अटल पेंशन योजना में  आवेदन करने के लिए अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाएं. वहां KYC प्रक्रिया पूरी करवाएं. अटल पेंशन योजना का फॉर्म भरें. अपनी पसंद की पेंशन राशि चुनें. बैंक अकाउंट से प्रीमियम ऑटो-डेबिट हो जाएगा. इसके बाद आपका निवेश शुरू हो जाएगा. 

    यह भी पढ़ें: एनसीआरटीसी–आईआरसीटीसी की नई पहल, अब एक क्लिक में बुक होंगे ट्रेन और नमो भारत के टिकट

    Click here to Read More
    Previous Article
    अब गैस कनेक्शन ट्रांसफर करना हुआ बेहद आसान, जान लें पूरा प्रोसेस
    Next Article
    घर खरीदने से पहले ये दस्तावेज जरूर चेक करें, वरना लग सकता है चूना

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment