Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    बारिश के साथ गिरेंगे ओले! यूपी- दिल्ली से राजस्थान तक IMD की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

    1 day ago

    उत्तर भारत में जारी ठंड के बीच वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर से एक्टिव हो गया है, जिसका असर राजधानी दिल्ली से लेकर पहाड़ी राज्यों में साफ दिखेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज (1 फरवरी) से कई राज्यों में ठंडी हवाओं के साथ बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है.

    दिल्ली का मौसम
    दिल्ली-एनसीआर के मौसम में आज बड़ा बदलाव महसूस किया जाएगा. पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों तक पहुंचेगा, जिससे ठंडी हवाएं चलेंगी और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है. IMD के मुताबिक आज दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ने की उम्मीद है.

    राजस्थान में ओले गिरने की संभावना
    राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है. आज राजधानी जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और शेखावाटी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि के भी आसार हैं. 

    यूपी में फिर बदला मौसम
    उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. IMD ने ताजा अनुमान जारी करते हुए बताया है कि आज प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली गिरने के साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है. पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड समेत कई इलाकों में झोंकेदार हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है. 

    आज कहां-कहां होगी बारिश 
    मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के बड़े हिस्से में आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है. इन जिलों में मुख्य रूप से सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर शामिल हैं. इसके अलावा अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी के आसपास के इलाकों में भी बारिश हो सकती है. 

    पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आज कड़ाके की ठंड यानी कोल्ड डे की स्थिति रहने वाली है. महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर और श्रावस्ती जैसे तराई वाले इलाकों में सर्दी का असर तेज रहेगा और दिन के तापमान में भारी गिरावट देखी जा सकती है. 

    बिहार में कोहरा
    बिहार में पश्चिमी विक्षोभ का असर सीमित है, लेकिन ठंड और कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग के मुताबिक आज  सुबह और रात के समय राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा. इससे विजिबिलिटी कम हो सकती है. 

    ये भी पढ़ें

    इनकम टैक्स से सोना-चांदी तक... निर्मला सीतारमण बजट में इन चीजों को लेकर कर सकती हैं बड़े ऐलान

    Click here to Read More
    Previous Article
    Budget 2026 Reaction Live: कांग्रेस ने साधा निशाना, TMC का मोदी सरकार पर आरोप, जानिए बजट से पहले किसने क्या कहा
    Next Article
    इनकम टैक्स से सोना-चांदी तक... निर्मला सीतारमण बजट में इन चीजों को लेकर कर सकती हैं बड़े ऐलान

    Related इंडिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment