Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    बॉर्डर 2 से लेकर जैज सिटी तक, ईद के मौके पर ओटीटी पर रिलीज हो रही ये फिल्में-सीरीज

    6 days ago

    मार्च के महीने में कई शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज हुईं और अब आने वाले हफ्ते में आने वाली हैं. ईद के मौके पर भी कई फिल्मों ओटीटी पर धमाका करेंगी. बॉर्डर 2 को भी आप अब ओटीटी पर देख पाएंगे. आइए जानते हैं ईद के मौके पर कौनसी फिल्मों और सीरीज रिलीज हो रही हैं.

    बॉर्डर 2 
    थिएटर में रिलीज के बाद अब फिल्म ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे स्टार्स थे. बॉर्डर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.


    पीकी ब्लाइंडर्स: द इमॉर्टल मैन
    इसे टॉम हार्पर ने डायरेक्ट किया है. ये  फिल्म पॉपुलर सीरीज 'पीकी ब्लाइंडर्स' की कहानी को आगे बढ़ाती है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर 20 मार्च से देख सकते हैं.

    द हाउसमेड
    ये 19 मार्च से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी. इसे पॉल फेग ने डायरेक्ट किया है. ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर फ्रीडा मैकफैडेन की बेस्टसेलिंग नॉवेल पर बेस्ड है.

    जैज सिटी
    ये फिल्म 19 मार्च से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी. इसे सौमिक सेन ने डायरेक्ट किया है. 

    लास्ट वन लाफिंग यूके सीजन 2
    इसे आप 19 मार्च से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. जिमी कैर और रोइसिन कोनाटी ने इसे होस्ट की गई है. इस कॉमेडी रियलिटी सीरीज में 10 कॉमेडियन शामिल हैं.

    इनविंसिबल सीजन 4
    इसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं. रॉबर्ट किर्कमैन ने इसे बनाया है. ये एनिमेटेड सुपरहीरो सीरीज है. 18 मार्च से इसकी स्ट्रीमिंग शुरू हो रही है.

    इम्परफेक्ट वूमेन  
    ये 18 मार्च से एप्पल टीवी पर रिलीज होगी.  इम्परफेक्ट वूमेन अरामिंटा हॉल के नॉवेल पर बेस्ड है. लेस्ली लिंका ग्लैटर ने इसे डायरेक्ट किया है.

    Chiraiya 

    ये जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है. इसे आप 20 मार्च से देख पाएंगे. फिल्म को शशांत शाह ने डायरेक्ट किया है. इसमें दिव्या दत्ता लीड रोल में नजर आएंगी. 

    Click here to Read More
    Previous Article
    प्रेग्नेंसी के 8वें महीने में पति अरमान मलिक संग पायल ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, तस्वीरें हुईं वायरल
    Next Article
    वो रिकॉर्ड जो 'धुरंधर 2' छू भी नहीं पाएगी, 100 करोड़ की एडवांस बुकिंग के बावजूद रहेगा अफसोस!

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment