Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    'बॉर्डर 2' के बाद सनी देओल 'घातक 2' से बॉक्स ऑफिस पर लगाएंगे आग! सीक्वल को लेकर आया ये अपडेट

    3 days ago

    सनी देओल इन दिनों, हिमाचल प्रदेश के मनाली में बॉर्डर 2 की सक्ससे को एंजॉय कर रहे हैं. एक्टर की इंस्टाग्राम पोस्ट और स्टोरी से ये पता चल चुका है. वहीं इस बीच एक खास वजह से फिल्म मेकर राजकुमार संतोषी भी उनसे मिलने वाले हैं. दरअसल एक रिपोर्ट के मुताबिक वेटरेन फिल्म मेकर सनी की 1996 की हिट फिल्म घातक का पार्ट 2 बनाने की तैयारी में हैं. 

    अब सनी देओल घातक के सीक्वल से मचाएंगे तहलका? 
    दरअसल बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया, “राजकुमार संतोषी को एक आइडिया आया है जिसे उन्हें लगता है कि घातक 2 के तौर पर बनाया जा सकता है. उन्होंने इसके बारे में सनी देओल को बताया है. सनी को यह आइडिया पसंद आया और उन्होंने मिस्टर संतोषी को मनाली आने के लिए कहा है. इसके बाद, फिल्ममेकर हिमालय के इस हिल स्टेशन के लिए निकल गए है, उम्मीद है कि वह  31 जनवरी को एक्टर से मिलेंगे और उन्हें स्क्रिप्ट सुनाएंगे.”

    रिपोर्ट  के मुताबिक सूत्र ने आगे कहा, “अब यह देखना बाकी है कि सनी इस सब्जेक्ट पर क्या सोचते हैं. अगर यह उन्हें पसंद आता है, तो वे तारीखों और दूसरे फैक्टर्स के आधार पर इसे आगे बढ़ाएंगे. सनी इस बात को लेकर क्लियर हैं कि सिर्फ इसलिए कि गदर 2 (2023) और बॉर्डर 2 ब्लॉकबस्टर थीं, वह अपनी पिछली किसी भी क्लासिक फिल्म का सीक्वल साइन करके इस ट्रेंड का फायदा नहीं उठाएंगे. उन्हें लगता है कि यह दर्शकों के साथ धोखा होगा. मिस्टर संतोषी भी इसी तरह सोचते हैं.”

    सनी-संतोषी की जोड़ी दे चुकी है 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में
    बता दें कि सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने तीन बार साथ काम किया है, घायल (1990), दामिनी (1993) और घातक (1996) में. ये तीनों फिल्में बहुत बड़ी हिट थीं और इनकी यादें आज भी लोगों के दिलों में हैं. दिलचस्प बात ये है कि सनी की अगली फिल्म, लाहौर 1947, भी राजकुमार संतोषी ही डायरेक्ट कर रहे हैं. इस बार आमिर खान इसके प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं. वहीं बॉलीवुड हंगामा ने रिपोर्ट में अक्टूबर 2025 में बताया गया था कि राजकुमार जाट 2 करने के लिए भी कमिटेड हैं. इसके पहले पार्ट, जाट (2025) में भी सनी देओल ने काम किया था.

    यह भी पढ़ें: बॉर्डर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि सनी देओल की लाहौर 1947 भी ज़बरदस्त ओपनिंग करेगी: “सनी और राजकुमार संतोषी की जोड़ी कभी गलत नहीं हुई”

    Click here to Read More
    Previous Article
    Kohrra Season 2: Quiet tone, psychological pressure और grounded realism ने फिर जीता audience का दिल
    Next Article
    ‘अख्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ’, तस्करी की एक्ट्रेस ने बांधे तारीफों के पुल

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment